ये है अजीबोगरीब अंधविश्वास, जिस पर विश्वास करते हैं दुनियाभर के लोग
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:51 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि बिल्ली के रास्ता काट देने से अपशगुन होता है। यहां तक कि लोग छींकने तक को भी अंधविश्वास की श्रेणी में रखते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अंधविश्वासों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हैं तो अजीब, लेकिन उनपर दुनियाभर के लोग विश्वास करते हैं।
यूरेशियन राइनेक पक्षी
- फोटो : सोशल मीडिया
यूरेशियन राइनेक को दुनिया का सबसे मनहूस पक्षी माना जाता है। यूरोप में पाए जाने वाले इस पक्षी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपना सिर हर तरफ घुमा सकते हैं, लेकिन इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि राइनेस जिस भी व्यक्ति की ओर अपना सिर घुमाते हैं, उसकी मौत हो जाती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
19वीं सदी में तस्वीरें खींचने वाले कैमरे को लेकर लोगों में एक अजीबोगरीब अंधविश्वास था। ऐसा माना जाता था कि किसी की तस्वीर खींचकर उसकी आत्मा को वश में किया जा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
कई जगहों पर ऐसा अंधविश्वास है कि शीशे में इंसान की आत्मा कैद हो जाती है। इस डर से कई लोग तो शीशा देखते ही नहीं हैं।
ओपल स्टोन
- फोटो : सोशल मीडिया
19वीं सदी में ओपल स्टोन को मनहूस पत्थर माना जाता था। इसको लेकर अंधविश्वास था कि इसे पहनने की किस्मत खराब हो जाती है। हालांकि मध्य युग के लोग ओपल को अलौकिक शक्तियों वाला पत्थर मानते थे। कहा जाता था कि ओपल को ताजे तेजपत्ते में लपेटकर हाथ में रखने से अदृश्य होने की शक्ति मिल जाती थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
रूस में चिड़ियों की बीट को लोग लकी मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई चिड़िया आपके सामान या कार पर बीट कर दे, तो आप अमीर बन सकते हैं।