विस्तार
अपनी शादी को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन बहुत कोशिशें करते हैं। कई बार कपल अपनी जिंदगी के इस मौके को खास बनाने के लिए बहुत तैयारियां करते हैं और मेहमानों को हैरान कर देते हैं। वहीं कई बार दूल्हे और दुल्हन एक दूसरे को ही सरप्राइज दे देते हैं। ऐसी ही शादी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जहां दुल्हन ने एक खास डांस तैयार किया था।
कई बॉलीवुड के गानों को मिक्स करके डांस तैयार किया गया था। दुल्हन के इस प्लान का हर कोई मुरीद हो गया और दूल्हे राजा के चेहरे की चमक तो और भी बढ़ गई। इस वीडियो को Lady Gypsy Films नाम के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।