Home Lifestyle Smartest People Of Earth According To Their Iq

IQ के हिसाब से दुनिया के 7 सबसे स्मार्ट लोग, स्मार्ट युग का एक भी नहीं

Updated Thu, 04 Jan 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
High Iq Level
High Iq Level
विज्ञापन

विस्तार

तकनीक ने हमें बहुत कुछ दिया है। आज हमें कुछ भी सर्च करना होता है, बिना पूछे गूगल बाबा की शरण में जाकर घंटा बजा देते हैं। ज्यादा सिर खपाने की जरूरत नहीं पड़ती, गूगल हमें कुछ न कुछ तरीका बता ही देता है। दुनिया में स्मार्ट लोगों की तलाश करने निकले तो हमें लगा कि हमारे एंड्रॉयड युग का भी एक आध चेहरा दिख जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमेरिकन इलेक्ट्रोकेमिकल लिब थिम्स ने धरती के सबसे स्मार्ट लोगों पर काफी रिसर्च कर रखी है। बड़ी मेहनत से उन्होंने पृथ्वी के 7 सबसे स्मार्ट लोगों की लिस्ट IQ के हिसाब से तैयार की है। ऐसे में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि लिब की लिस्ट में हमारे स्मार्ट युग का एक भी आदमी शामिल नहीं है। 

लिस्ट में नंबर एक की पोजीशन पर काबिज हैं जोहान गीथ। इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि अपने जमाने के गूगल थे, इन्हें सब मालूम है। वह जर्मन राइटर और स्टेट्समैन थे। बहुत सारी फील्ड में काम किया। जिसमें कहानी, कविता, मेमोरिज, ऑटोबायोग्राफी जैसे शामिल हैं। यह जितने अच्छे राइटर थे उतने ही अच्छे चित्रकार भी थे। कई पैमानों पर इनका IQ 210 -225 आया। 

आइंस्टीन के बारे में हम सबने पढ़ा है। फिजिक्स के आधे से ज्यादा सिद्धांत तो इन्हीं के E= mc2 से निकले हैं। कई पैमानों पर इनका IQ 205-225 आया। 

इटली के महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, म्यूजिशियन, इंजीनियर और वैज्ञानिक थे।  अब इतने सारे हुनर से आप समझ ही गये होंगे कि इनका दिमाग कितनी तेज चलता होगा। कई पैमानों पर इनका IQ 180-220 आया।

इतिहास में इनसे ज्यादा प्रभावशाली वैज्ञानिक किसी को नहीं माना गया। इन्होंने गति के सिद्धांत को खोजा, फिजिक्स के साथ-साथ गणित और एस्ट्रोलॉजी के भी महारथी थे। इनकी लिखी हुई किताबों को विज्ञान के इतिहास में सबसे प्रभावशाली किताबें माना गया है। कई पैमानों पर इनका IQ 190-200 आया।

स्कॉटलैंड के महान गणितज्ञ और वैज्ञानिक मैक्सवेल ने चुन्बकीय सिद्धांत दिये, इन्हीं के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए बाद में रेडियो और टीवी का अविष्कार हो पाया। इस क्रांतिकारी वैज्ञानिक का IQ कई पैमानों पर 190-205 आया। 

जर्मन के भौतिक शास्त्र और गणितज्ञ ने थर्मोडायनमिक्स का कॉन्सेप्ट दिया। रुडोल्फ का अनुमानित IQ 190-205 आया। 

निकोलस कोपरनिक्स यूरोप के महान खगोलशास्त्री और गणितज्ञ थे। इन्होंने ही बताया था कि पृथ्वी, अंतरिक्ष के केंद्र में नहीं है। इनसे पहले दुनिया अरस्तू की अवधारणा पर विश्वास करता था, जिसके अनुसार पृथ्वी अंतरिक्ष के केंद्र में है। इनका अनुमानित IQ 160-200 है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree