विस्तार
पहले अंड़ा आया या मुर्गी? अगर आप इस सवाल से तंग आ गए हैं तो हमारे आप आपके लिए नया सवाल है। बताइए पहले क्या आया पेंसिल या पेन? नहीं जानते तो जानिए बिल्कुल फिरकी के अंदाज़ में इस सवाल का जवाब।
यह सच है कि आज से चार हज़ार साल पहले हमारे पूर्वज सरकंडे की कलम को स्याही में डुबाकर लिख रहे थे। इस लिहाज़ से तो वह पेन ही था।
लेकिन सन् 1795 में ग्रेफाइट के पाउडर और मिट्टी को मिलाकर सख्त पेंसिल की ईज़ाद फ्रांसीसी रसायन शास्त्री निकोलस याकस कोंतें ने की थी। सन् 1800 के आसपास बाँस में पेंसिल की बत्ती को डालकर पेंसिल बनाई थी।
पहला फाउंटेन पेन 1883 में बना। पर दूसरे अर्थ में देखें तो पेंसिल सबसे पुरानी है। जब इंसान लिखना नहीं जानता था वह जली हुई लकड़ी के कोयले या चारकोल से गुफाओं में तस्वीरें बनाने लगा था, जो पेंसिल ही थी।
.....तो दोस्तों सबसे पहले पेन नहीं पेंसिल आई थी।