विस्तार
इंसान हो या पशु-पक्षी बच्चे सभी के बहुत शरारती और क्यूट होते हैं। इनका अंदाज भी बहुत अलग होता है। सोशल मीडिया आए दिन इसी तरह के पशु-पक्षियों की मनमोहक दिल को लुभा देने वाली वीडियों वायरल होती ही रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक हाथी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटा सा हाथी का बच्चा मिट्टी में खेल रहा है। जिसको देखकर हर कोई यही कह रहा है कितना प्यारा है। इस वीडियों को Sheldrick Wildlife के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियों को शेयर करने के बाद अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज और 1 हजार से ज्यादा लाइक और 200 लोगों के रीट्वीट मिल चुके हैं। लोग इस वीडियों को काफी पसंद कर रहे हैं।
(@sheldricktrust) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि एक हाथी का बच्चा बहुत ही क्यूट तरीके से मिट्टी में लोट रहा है और इधर-उधर आराम से कलाबाजियों कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैसे हाथी का बच्चा मिट्टी में खेलना काफी पसंद कर रहा है। लोगों को भी वीडियों में हाथी का ये क्यूट अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियों पर दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर बहुत सारे दिल की इमोजी पोस्ट कर हाथी के बच्चे के लिए अपना प्यार व्यक्त किया तो वहीं एक यूजर ने लिखा Awww... इस वीडियों पर एक यूजर ने हाथी के स्वास्थय के बारे में भी चिंता व्यक्त की लेकिन ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि हाथी का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी हड्डियां भी मजबूत हैं। हाथियों के ऐसे क्यूट वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी हाथी पानी में खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं तो कभी मिट्टी में।