आज के जमाने में बात जब सेक्सुअल आइडेंटिटी (पहचान) की हो तो कई चीजें निकल कर सामने आती हैं।आज से 50 साल पहले तो ऐसा सोचना भी गुनाह हुआ करता था लेकिन अब तो लोग विज्ञान की मदद से खुद को पूरी तरह बदल देते हैं।अगर कोई व्यक्ति जन्म से ही अपने जेंडर से नाखुश है तो अब वो उसे बदल भी सकता है। जी हां, आम लोगों ने भी ऐसा किया है साथ ही दुनिया में कई मशहूर पुरुष सेलिब्रिटीज हैं जो अपना जेंडर बदलवाकर खूबसूरत लड़की बन चुके हैं।
शिनाता दक्षिण एशिया की एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। शीनाता कई ब्यूटी कांटेस्ट जीत चुकी हैं और मिस ग्लेमर क़्वीन यूनाइटेड किंगडम भी रह चुकी हैं। ये बेहद कामयाब ट्रांसजेंडर मॉडल हैं।वर्ष 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके साथ ही, कई सारी मशहूर पत्रिकाओं की कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।
टीवी रियलिटी शो 'स्पिट्जविला 8' के गौरव अरोड़ा तो आपको याद होंगें। वही मस्कुलर बॉडी और शानदार लुक्स में नजर आने वाले माचो मैन। लेकिन अगर अब आप उन्हें देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि अब वे, गौरव से गौरी बन चुके हैं। उनके मुताबिक जब वो 8 साल के थे तभी से उन्हें दूसरे बच्चों से अलग फीलिंग आया करती थी। उन्हें लड़कियों की ड्रेस बहुत ही ज्यादा पसंद आया करती थी। एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद गौरव ने लड़के से लड़की बनने का फैसला किया।
बेहद खूबसूरत दिखने वाली मॉडल निक्की चावला को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते की वो जन्म से लड़की नहीं बल्कि लड़का थीं। अपने परिवार और समाज से लड़कर निक्की ने सर्जरी के जरिए अपना जेंडर बदलवाया।
पुरुष से महिला बनीं थाईलैंड की मशहूर सुपरमॉडल नोग पोये ने 7 साल की उम्र में अपना जेंडर बदलवा लिया था और उसके बाद मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना माना चेहरा बन गयीं। आज ये एक बेहद कामयाब ट्रांसजैंडर मॉडल हैं।
टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री में बॉबी डार्लिंग को कौन नहीं जानता।ये टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी बतौर कंटेस्टेंट शिरकत कर चुकीं हैं।