सोचिए! आप सुबह उठे। वॉशरूम में गए। आप दैनिक क्रिया से निवृत्त होने की तैयारी में थे। प्रेशर भी तेज है। ऑफिस के लिए देर हो रही है या फिर कॉलेज की देरी हो रही हो। लेकिन जैसे ही आप वॉशरूम में कदम रखते हैं। आपको अपने टॉयलेट पॉट के अंदर से फन निकाले सांप दिखता है।
सच कहिएगा। क्या ठीक उसी वक़्त आपको कब्ज की शिकायत नहीं हो जाएगी? और अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो जाएगा तो सुनिए आगे। ऐसा हुआ है। होता है। और बात यहीं तक रूकती तो ठीक! इसके बाद जब खोजबीन शुरू हुई तो घर से कुल 24 सांप निकलते हैं, एक साथ। गुच्छे-गुच्छे में।
कहानी है टेक्सास की। आइज़क मेकफेडन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मंगलवार के दिन। इसके बाद आइज़क की मम्मी ने अपने बेटे से लोहे का रोड लाने को कहा। और उन्होंने इसे मार दिया।
लेकिन तब तक हॉकिंस नाम के एक आदमी को फ़ोन पर मदद करने के लिए बुला लिया गया था। जो सांप पकड़ने का काम करते हैं। हॉकिंस को अजीब लगा कि सांप को क्यों मार दिया गया। क्योंकि हॉकिंस का रोज का काम है। सांपों को पकड़ना। लेकिन हॉकिंस को अपने सालों के एक्सपीरियंस पर इतना भरोसा था कि वो घर का इंस्पेक्शन करना चाह रहे थे।
शक सही निकला। हॉकिंस ने पहले घर के एक पुराने हिस्से को जांचा। उन्हें पूरा भरोसा था। और उन्हें वहां से एक साथ 13 सांप मिले। एक साथ एक कोने में दुबके हुए। हॉकिंस यहीं नहीं रुके।
इसके बाद वो घर के नीचे के बेसमेंट के हिस्से में पेट के बल पहुंचे। और वहां उन्हें एक पुराना मेटल शीट मिला। जिसको हटाने के बाद उन्हें वहां से 10 सांप मिले। एक हाथ में टोर्च और दूसरे हाथ में सांप की थैली पकड़े हॉकिंस बाहर निकले। उस घर से कुल 24 सांप जमा हुए।
हॉकिंस इन सांपों को स्टडी के लिए किसी रिसर्च इंस्टिट्यूट को दे आते हैं या फिर किसी कॉलेज में स्टडी के लिए।