ये दुनिया बड़ी ही विचित्र है, कई अजीबोगरीब जानवरों के रहस्यों की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है तो वहीं कई ऐसे जानवर भी है जिनकी खासियत उन्हें और जानवरों से अलग बनाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही घोड़े की कहानी बताएंगे जिसके भीतर चीते जैसी चाल और हवाई जहाज जैसी रफ्तार है।
अगर देखा जाए तो ये घोड़ा नहीं कई रईसों का सपना भी हो सकता है, लेकिन ये उनकी जेब भी खाली करवा सकता है क्योंकि यह इतना महंगा है कि इसकी कीमत में दो बेंटले कार आ जाए। यह घोड़ा इतना मशहूर है कि इसे देखने के लिए लोग कई किलोमीटर दूर से आए है।
हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के सारंगखेड़ा में चल रहे चेतक उत्सव में आए एक ऐसे ही घोड़े के बारे में जिसकी कीमत 10 करोड़ है और इसकी रफ्तार किसी एक्सप्रेस ट्रेन से भी तेज है। इस घोड़े का नाम है 'शान' इसके मालिक तारा सिंह ने बताया कि शान मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है।
इस घोड़े की खासियत है इसकी रफ्तार जो इसे दूसरे घोड़े से अलग बनाती है। इंडिया की घुड़दौड़ के चैंपियन शान की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है यानी ये घोड़ा देश में दौड़ने वाले सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से भी तेज दौड़ता है।
शान की उम्र पांच साल है और इसकी ऊंचाई 5.5 फीट है। यह अब तक पांच बार घुड़दौड़ चैंपियन रह चुका है। सारंगखेड़ा में आयोजित चेतक उत्सव में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से करीब 500 घोड़े आए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शान की है क्योंकि इसकी कीमत 10 करोड़ लगाई गई है।
शान अभी तक पांच बार बार घुड़सवारी का चैंपियन रह चुका है। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में में आयोजित मेलों में शान ने कई चैंपियनशिप जीती है। बात अगर शान की डायट की तो तारा सिंह ने बताया कि शान रोजाना करीब 100 ग्राम देसी घी खिलाया जाता है। सामान्य भोजन में चने और जौ के दाने खाता है। शान रोजाना 500 रुपए का चारा खाता है।