इस घटना की शुरुआत तब हुई जब निसान सेंट्रो कार के अंदर बैठी महिला का कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ ही देर बाद चारों महिलाएं, कर्मचारियों को मारने लगती हैं। विवाद की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है।इस वीडियो को किसी ने अपने कार से रिकार्ड किया। वीडियो को पाम बीच काउंटी शेरिफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई इन चारों महिलाओं को जानता है तो उन्हें सूचित करे। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा कि इन चारों महिलाओं में से एक महिला ने रेस्टोरेंट के रजिस्टर से पैसे भी चुराए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर बहुते तेजी से वायरल हो रही है। इस पर अब तक 4 लाख 42 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। लोग इन महिलाओं को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।Does anyone recognize these 4 women who attacked employees in the drive thru at Popeyes on Seacrest Blvd around 1pm today? Punches were thrown and one grabbed money from the register. pic.twitter.com/FJsIcJHyWS
— PBSO (@PBCountySheriff) March 17, 2021