साल 2012 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म मक्खी रिलीज़ हुई थी इस फिल्म का मुख्य किरदार एक ऐसी मक्खी थी जो साधारण मक्खियों से अलग है। एक ऐसी ही रियल लाइफ़ मक्खी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो असाधारण है। दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी को खोज लिया गया है. इसका आकार एक इंसान के अंगूठे जितना बड़ा है। दशकों पहले ये मक्खी गायब हो गई थी और अब इसे इंडोनेशिया के आईलैंड में पाया गया है।
लंबे वक्त से जारी खोज के बाद अब जंगल विभाग के जानकारों को इस प्रजाति की अकेली ज़िंदा मादा मक्खी मिली है। इसका नाम 'वैलेस-जाइंट बी' है। इसका नाम प्रकृतिवादी और खोजकर्ता रसेल वैलेस के नाम पर रखा गया है। 1981 में कई वैज्ञानिकों ने इस मक्खी के स्रपैसिमेन को देखा था और उसके बाद इस प्रजाति को नहीं देखा गया। इस साल जनवरी में जानकारों की एक टीम इंडोनेशिया के जंगलों में इस मक्खी की खोज में निकली।
इसकी पहली तस्वीर लेने वाले क्ले बोल्ट ने बताया, ''ये बिलकुल हैरान करने वाला था, हमें लगता था कि ये प्रजाति अब विलुप्त हो चुकी है। हम देख पाए कि ये कितनी ख़ूबसूरत और बड़ी है। जब ये उड़ती है तो इसके पंखों की तेज आवाज आपके कानों में आती है।''
लगभग ढाई इंच (6 सेमी) के पंखों के साथ 'वैलेस- जाइंट बी' दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी है. ये मादा मक्खी दीमक के टीले में अपना घोंसला बनाती है, दीमक से बचाने के लिए ये अपने बड़े जबड़ों का इस्तेमाल कर ये पेड़ से निकलने वाले चिपचिपे पदार्थ को इकट्ठा करती है और इससे अपने घोंसले की हिफाजत करती है। ये तराई इलाकों के जंगलों में पायी जाती है।