विस्तार
मच्छर दिवस पर इतना तो बनता है कि हम बताएं कि उन्हें खाने पीने में क्या पसंद है।
कैसा लगता है जब सोते वक्त आपके कान में धीरे से कोई गाना गुनगुनाए और आप आंख खोल के उसे देखने की कोशिश करें तो मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो जाए। बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता होगा न! हम समझ सकते हैं। ख़ैर एक बात तो है कि सोनू निगम या अल्का याग्निक तो आपके कानों में गाना गुनगुनाते नहीं होंगे। हम बात मच्छर की कर रहे हैं ये तो आपको पता चल गया होगा। एक बात आपको कभी महसूस हुई है कि मच्छर कुछ ही लोगों पर ज्यादा आकर्षित होते हैं। अगर ध्यान नहीं दिया तो अब देना। हम इसका कारण बताते हैं। मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं। आखिर क्यों मच्छर आपको ज्यादा और आपके दोस्त को कम काटते हैं? केवल कुछ ही लोग ऐसे हैं जिनके लिए मच्छर अपना प्यार ज़्यादा दिखाते हैं। आइये देखते हैं कौन हैं वो लोग।
1. मच्छर कार्बन डाई ऑक्साईड की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। और एक प्रेगनेंट औरत सांस लेते समय ज़्यादा मात्रा में कार्बन डाई आक्सआईड छोड़ती है। बस यही कारण है कि मच्छर प्रेगनेंट लेडी की ओर ज़्यादा आकर्षित होते हैं।
जब आप एक्सरसाइज़ करते हैं तो आपके मसल्स में एक तत्व (लैक्टिक एसिड) की मात्रा बढ़ जाती है। और मच्छरों को यह चीज बहुत पसंद होती है।
एल्कोहॉलिक लोगों के प्रति मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। क्योंकि जब आप एल्कोहॉल पीते हैं तो आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है, और मच्छरों को गर्म खून बहुत पसंद है।
अगर आपका ब्लड ग्रुप O+ है तो मच्छरों को आपसे प्यार कुछ ज़्यादा होगा। अगर आप A+ ब्लड ग्रुप के हैं तो मच्छर आपसे नफरत करेंगे आपको बहुत कम काटेंगे।