विस्तार
आपने किसी हॉलीवुड फिल्म में जरूर देखा होगा कि अपनी दुनिया के बहुत छोटे जीव बहुत बड़े हो गए हैं। लेकिन अब से ये सच हो गया है कि फिल्मी दुनिया की कहानी अपनी दुनिया में असल साबित हो गई है। दरअसल, चीन में कीटवैज्ञानिकों ने काफी बड़े आकार के मच्छर की खोज की है। इस मच्छर के पंखों का फैलाव करीब 12 सेंटीमेटर है। पिछले साल अगस्त में यह मच्छर पाया गया था
यह मच्छर दुनिया की सबसे लंबी मच्छर प्रजाति ‘हालोरूसिया मिकादो’ से है। सबसे पहले यह प्रजाति जापान में पाई गई थी। हालांकि वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे पहले इस प्रजाति के मच्छरों के पंखों का फैलाव 8 सेंटीमीटर तक होता था लेकिन यह नया मच्छर वास्तव में बहुत बड़ा है।
हालांकि खुशी की बात ये है कि ये मच्छर भले ही खतरनाक दिखें लेकिन इंसानों का खून नहीं चूसते। इन मच्छरों की उम्र भी सिर्फ कुछ दिनों की होती है और इनका आहार फूलों का परागकण होता है।