विस्तार
बॉलीवुड की शानदार शादियों से सजा रहा साल 2018 अब खत्म होने को है।यही वजह है की शादियों के चलते सोशल मीडिया पर धूम मची रही। सोशल मीडिया की अनेक साइट्स में तस्वीरों के मामले में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लेटफार्म 'इंस्टाग्राम' का बाजार पुरे साल रंगीन बना रहा।2018 में फिल्मी सितारों से लेकर, टीवी के सितारे और उद्योगपतियों की शादियों की तस्वीरों से पूरा इंटाग्राम सजा था।
इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरों की होड़ में हॉलीवुड सितारे और नेटफ्लिक्स की दुनिया के सितारों ने भी काफी रिकॉर्ड तोड़े हैं।इतना ही नहीं पुरे साल इंटाग्राम सितारों के प्यार के इजहार और 'लव इमोजी' का गवाह बना रहा।इन सितारों की कुछ ऐसी चुनिंदा तस्वीरें हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और इन्हे सबसे ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।
इंस्टाग्राम पर 2018 का सबसे ज्यादा पसंद किया गया पोस्ट
अनुष्का शर्मा द्वारा डाली गयी ये तस्वीर पहले नंबर पर है। इस तस्वीर में दोनों का प्यार साफ जाहिर है साथ ही इसे काफी लाइक्स भी मिले हैं।
अनुष्का के जन्मदिन पर विराट का प्यारभरा पोस्ट
अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने एक खूबसूरत से कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर डाली।
दीपवीर की इस 'लव इमोजी' वाली तस्वीर पर करोड़ो दिल कुर्बान
अपनी शादी की इस बेहद प्यारी तस्वीर को शायद रणवीर भी शब्दों में बयां नहीं कर पाए और एक छोटे से दिल ने सबकुछ बता दिया।
और हमेशा के लिए एक हुए निक-प्रियंका
तस्वीरों का क्या कहना ये तो खुद ही पूरी कहानी बयान कर देती हैं लेकिन प्रियंका हो या दीपिका, रणवीर हो या निक फिर चाहे कोई भी आम इंसान, जब शब्द कम पड़ते हैं तो 'इमोजी' हाल-ए- दिल बयां करने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं।प्रियंका और निक की ये तस्वीर हो या किसी भी सितारों की तस्वीर 'लव इमोजी' ने सबके प्यार की कहानी बताई है।
2018 में नोआह बने करोड़ो युवा दिलों की धड़कन
अपनी इस तस्वीर से नोआह सेन्टीनो ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया था। नोआह एक अमरीकन अभिनेता हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आयी फिल्म 'टू आल द बॉइज आई हैव लव बिफोर' के इस सीन को लोगो ने बहुत पसंद किया और इस पर सबसे अधिक लाइक्स भी मिले।