कहीं बर्थडे भूलना है गुनाह तो कहीं बल्ब बदलने पर मिलती है सजा,ये हैं कुछ दिमाग घुमाने वाले कानून
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:26 AM IST
swedish law
- फोटो : Colourbox
दुनिया के कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिन पर आपको एकबारगी यकीन नहीं होगा। मसलन एक ऐसा देश जहां रात के 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। है न अजीब। लेकिन यह सच है। आइए जानते है कि ऐसे ही कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में...
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर घर या ऑफिस में एक बल्ब बदलने का काम हम खुद ही कर लेते हैं। या फिर किसी सहायक से करवा लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है। ये काम कोई क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है, जिसके पास इसका लाइसेंस हो। ये कानून न मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 500 रुपये) तक जुर्माना हो सकता है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के समोआ द्वीप में पत्नी का जन्मदिन भूलना बड़ा अपराध माना गया है। अगर कोई अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो उसे इसके लिए जेल की सजा भी हो सकती है।
petrol filling
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप जर्मनी में हैं तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। गाड़ी को खींचने के साथ-साथ पैदल चलना यहां गैर-कानूनी माना गया है। यहां मानना है कि इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड (करीब 6 हजार रुपये) जुर्माना लगाया जा सकता है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जापान ने दुनिया को सूमो रेसलिंग दी। लेकिन इस देश में मोटा होना गैरकानूनी करार दिया गया है। 2009 में बने कानून के अनुसार, यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है। कानून के अनुसार, जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
death
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप इटली के मिलान शहर में हैं, तो जरूरी है कि आप हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान रखें। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में इससे छूट दी गई है। इसके अलावा अगर आप ये नियम नहीं मानते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कानून बनाने वाला देश है स्विट्जरलैंड। अगर आप किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हों, तो यहां रात 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। चाहे वो आपका अपना घर ही क्यों न हो। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा में कानून है कि यहां रेडियो पर बजने वाला हर पांचवां गाना किसी कनेडियन द्वारा गाया गया हो। कनेडियन रेडियो एंड टेलीविजन आयोग द्वारा ये नियम बनाया गया है।