जहां एक ओर लोग अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे प्रपोज करें इसका नायाब या हटके तरीका ढूंढने में घंटों बिता देते हैं, वहीं एक व्यक्ति ने ऐसा तरीका ढूंढा जो शायद ही कोई और कर सकता है। इस व्यक्ति ने गर्लफ्रेंड को ऐसी चीज देकर प्रपोज किया जो उसे वापस करनी पड़ गई। मामला चोरी का भी नहीं है बल्कि थोड़ा हटके है।
दरअसल इस व्यक्ति का नाम जॉन इलियट है। जॉन ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का बिलकुल हटके तरीका अपनाया। उन्होंने बिलकुल अनजान महिला से उसकी इंगेजमेंट रिंग उधार मांगी और प्रपोज करने के लिए इस्तेमाल किया।
जी हां, जॉन ने 7 हजार यूरो की अंगूठी मात्र 50 यूरो में ऑनलाइन खरीदी वो भी उधार पर।अब आपको असली वजह सुनकर भी हैरानी होगी। दरअसल, जॉन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो चाहते थे की उनकी गर्लफ्रेंड अपनी पसंद की अंगूठी ले सकें और अगर जॉन उन्हें अंगूठी दिलाने ले जाते तो उन्हें प्रपोजल का पता चल जाता और सरप्राइज का मजा भी किरकिरा हो जाता इसलिए जॉन को किराये पर अंगूठी लेनी पड़ी।
जॉन ने किराये पर अंगूठी लेने के लिए 'फैट लिआमा' नाम की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डाली थी। ये एक ऐसी वेबसाइट है जिसपर पुरानी चीजे सस्ते दाम में उधार पर मिलती हैं। अंगूठी काफी खूबसूरत थी, जब जॉन कि गर्लफ्रेंड को पूरी बात का पता चला तो उन्हें हैरानी जरूर हुई। जॉन के मुताबिक उनकी गर्लफ्रेंड को थोड़ा दुख जरूर हुआ क्योंकि उन्हें वो अंगूठी पसंद आ गई थी लेकिन वो इसे रख नहीं सकती थीं।
इससे उन्हें एक आईडिया भी मिल गया कि उनकी गर्लफ्रेंड को कैसी अंगूठी पसंद आ सकती है। जिस महिला ने अंगूठी उधार पर दी उसका नाम जेनी है। जेनी को अंगूठी उनकी दादी ने शादी के बाद दी थी। जेनी के अनुसार ये उनके पूर्वजों की खास निशानी है। ये अंगूठी उनके जीवन में खुशियां लेकर आई है। जब उन्हें अपनी दोस्त से पता चला कि उसके किसी जानने वाले (जॉन इलियट) को प्रपोजल के लिए अंगूठी उधार पर चाहिए तो दूसरों के जीवन में भी खुशिया आएं ये सोचकर जेनी ने अपनी दादी की अंगूठी जॉन को उधार दे दी।