Most Expensive Fruits: दुनिया में अलग-अलग फल पाए जाते हैं। इनकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर भारत में महंगे फल और सब्जियों की कीमत 400 से 500 रुपये किलो तक होती है। कई फल सदाबहार होते हैं, जो हर मौसम में मिलते हैं, जबकि कुछ खास फल होते हैं, जो मौसम के हिसाब से मिलते हैं। गर्मी के मौसम में आम, लीची, खरबूजा और तरबूज जैसे फलों की बाजार में मांग अधिक होती है। फलों के दाम इतने होते हैं कि एक आदमी भी उसे खरीद सकता है।
फलों के दाम मांग के हिसाब घटते और बढ़ते हैं, लेकिन हम आपको आज दुनिया के पांच सबसे महंगे फलों के बारे में बताते हैं। इन फलों को हर कोई नहीं खरीद सकता है। कई फलों की कीमत इतनी है कि इन्हें खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे मंहगे फलों के नाम...
युबरी खरबूजा
यूबरी खरबूजा दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। इसकी खेती जापान में की जाती है और यह वहीं पर बिकता भी है। जापान से बाहर इसका निर्यात बहुत कम किया जाता है। इस खरबूजे को ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसके दो फल की कीमत 18 से 20 लाख रुपये होती है।
डेकोपोन साइट्रस
इस फल में बीज नहीं होता है और इसका स्वाद बेहद मीठा होता है। इस फल की खेती पहली बार1972 में की गई थी। इस फल की भी खेती जापान में होती है। इसकी कीमत करीब 60 हजार से 80 हजार के बीच होती है।