बांग्लादेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक महिला ने पहले अपने एक बच्चे को जन्म दिया उसके 26 दिन बाद उसने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। इसे देख वहां के डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। पहला बच्चा प्रीमेच्चोर था। 20 साल की आरीफ सुल्तान की पहली डिलीवरी तो नार्मल हुई लेकिन, उसके बाद की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई। इस खबर से अस्पताल के अंदर का माहौल गर्म हो गया था।
डॉक्टर्स को पहले बच्चे की डिलीवरी के बाद इस बात की जानकारी नहीं थी कि महिला के दूसरे यूटरस में भी बच्चा है। महिला से जब इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया मुझे भी इस बात कि जानकारी नहीं थी की मैं जुड़वां बच्चे की मां बनने वाली हूं। पहले बच्चे की डिलीवरी के 26 दिन बाद उसे लेबर पेन शुरू हुआ जिसके बाद सभी को जुड़वां बच्चे के पैदा होने की खबर लगी।
शुक्रवार को ऑपरेशन से महिला ने एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया है। बांग्लादेश के जेशोर जिले में रहने वाली महिला ने को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दिया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं।
सरकारी अस्पताल के चीफ दिलीप पोद्दार ने कहां मैंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा केस देखा हूं। हालांकि इस केस के बाद अस्पताल के डॉक्टर्स के किए गए लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि वो दूसरी प्रेग्नेंसी क्यों नहीं देख पाएं।
बता दें आरीफ सुल्तान काफी गरीब परिवार से है उनके पति पूरे महीने में सिर्फ 5000 हजार रूपये कमा पाते हैं। ऐसे में घर परिवार का खर्चा उठाना बहुत मुश्किल होता है। बच्चे के पिता का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं मेरे दोनों बच्चे बहुत स्वस्थ हैं। मैं कोशिश करूंगा दोनों को खुश रखने की।