आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीति में गर्माहट बढ़ा दी है। प्रियंका गांधी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में आने की बात को नकारती रही हैं, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख दिया है।
कांग्रेस ने आम चुनाव (2019) से पहले प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है, जिसे वह संभवता फरवरी के पहले हफ्ते में संभाल लेंगी। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की एंट्री को लेकर नए-नए नारे जन्म लेने लगे हैं जो सीधा मोदी सरकार को टारगेट कर रहे हैं। आप भी देखिए सोशल मीडिया ने प्रियंका का कैसे स्वागत किया?
हालांकि, सोशल मीडिया में प्रियंका गांधी को लेकर कई ट्वीट ऐसे भी किए गए, जिनमें कांग्रेस के इस कदम की कड़ी आलोचना भी की गई है।