2 अप्रैल के दिन एक शख्स गैरकानूनी तरीके से शिकार करने के लिए दक्षिण अफ्रिका के क्रूगर नेशनल पार्क में घुसा । रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स को हाथी ने रौंद दिया था। जिसके बाद जंगल के शेरों ने इसको अपना शिकार बना लिया। मारे गए शख्स के परिवार वालों को इस बात की जानकारी उसके एक दोस्त ने दी। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने घटना की पूरी जानकारी दी।
परिवार वालों ने जब इस बात की जानकारी पार्क वालों को दी तब पार्क के कर्मचारियों को शख्स के मृत शरीर को ढ़ूढने में करीब दो दिन लग गए। पार्क के अंदर इंसान का खोपड़ी और पायजामा नजर आया। जिसे देखकर पार्क के कर्मचारियों ने अंदाजा लगाया की यह खोपड़ी उसी शख्स की होगी। पार्क प्रबंधन ने परिवार वालों को सहानुभूति जताई।
आगे उन्होंने बताया की पार्क में गैर कानूनी तरह से एंट्री करना उनके लिए गलत साबित हुआ। ऐसा उन्हें नही करना चाहिए था।
रिपोर्ट के मुताबिक क्रूगर नेशनल पार्क में गैरकानूनी तरह से शिकार करने पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
बता दें एशिया शहर में गैंडे की सींग की मांग सबसे ज्यादा है लोग इसी चाह में शिकार करने जाते हैं और कई लोग अपनी जान गवा कर चले आते हैं।