विस्तार
भई अपने देश में शादी-ब्याह पर खर्चा और फिर उसकी चर्चा आम बात है। जिसकी जितनी तकड़ी लैठ, उसके चर्चों की उतनी है पैठ।
अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी दुनिया की सबसे महंगी शादी की। मगर भईया अपना इंडिया भी किसी से कम है क्या!
पुणे में एक बिजनेसमैन के यहाँ ऐसी शादी हुई कि शादी में शामिल सभी बाराती हो गए मालामाल। शादी में स्वागत का अंदाज ही कुछ ऐसा था कि उन्हें स्वागत में ही सोने के सिक्के और अंगूठियां दी गई। अब सबको कुछ गिफ्ट मिले, तो दूल्हे राजा को नाराज कैसे किया जा सकता है। दूल्हे को एक फॉर्च्यूनर और एक ऑडी कार गिफ्ट की। दूल्हे के सभी 12 भाईयों को एक-एक रॉयल एन्फील्ड बुलेट दी गई और दूल्हे राजा की बुआ को हॉन्डा एक्टिवा तोहफे में मिली।
इस शादी में 5000 लोग शामिल हुए, जिनके लिए करीब 100 से ज्यादा व्यंजन बनाए गए थे। यह शादी थी इंडस्ट्रियलिस्ट बाबूराव वायकर के बेटे अक्षय और जाने-माने बिल्डर गुलाब वाल्हेकर की बेटी ऐश्वर्या वाल्हेकर की।
मैं तो यह सोच रहा हूँ कि हमें ऐसी शादी में क्यों नहीं बुलाया जाता?