विस्तार
हर कपल अपने पार्टनर के रूठने पर मनाने का अलग अंदाज अपनाता है। कोई गाना गाता है, कोई पब्लिकली सॉरी बोलकर दिल जीत लेता है, कुछ लोग गिफ्ट्स खरीदते हैं तो कुछ सरप्राइज प्लान करते हैं। मतलब हर किसी का अपना स्टाइल होता है। इसी कड़ी में प्यार जताने का एक अनोखा स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी पंजाबी फिल्म का है। जहां हीरोइन, गुस्से में हीरो से कहती है कि तू प्यार करेगा। लड़का झल्लाते हुए कहता है नही...
लड़के की न सुनने के बाद लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो फिर झकझोरते हुए कहती है कि तुझे प्यार करना होगा। लड़का फिर उसी तरीके से मना कर देता है। इस बार आंटी का मूड बहुत खराब हो जाता है। वो तुरंत लड़के के गाल पर एक झन्नाटेदार झापड़ रसीद कर देती हैं। जवाब में लड़का भी उतने ही जोर का कंटाप मारकर लड़की का गाल, लाल कर देता है। झापड़ों के इस अदान प्रदान के बाद दोनों की आंखें डबडबा जाती हैं और दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैं।
25 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। जहां लोग अपने पार्टनर्स को टैग कर रहे हैं और लिख रहे हैं। तूझ प्यार करना होगा.... वीडियो देखें और कमेंट्स बॉक्स में अपने साथी का नाम टैग करें।