विस्तार
प्यार में धोखा बहुत दर्द देता है। कई बार ये दर्द धोखा झेलने वाले को होता है तो कई बार धोखा देने वाला भी दर्द का भागी बन जाता है। जो वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वो धोखा देने वाले को मिले दर्द की बानगी है।
भाईसाहब अपनी महिला मित्र के साथ किसी रेस्टोरेंट में बैठे गला गीला कर रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था, पीछे से उनकी बीवी आग बबूला होकर उनकी तरफ बढ़ रही थी। सीसीटीवी में ये सारी घटना कैद हो रही थी।
अपने पति की गर्लफ्रेंड को सामने देखने के बाद गुस्साई बीवी ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। हाथ-पैर चलाते वक्त वो यह भी नहीं देख पा रही थी कि उसके झन्नाटेदार झापड़ों की चपेट में पति भी आ रहा था। लड़की के बाल पकड़कर बाहर घसीटा तो टेबल पर रखा सारा सामान बिखर गया। रेस्टोरेंट वाले कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। इधर बीवी की दूसरी साथी भी पहुंच चुकी थी। कुछ देर तक तो वह शांत थी लेकिन थोड़ी देर में उसने भी उग्र रूप ले लिया। भागती गर्लफ्रेंड को सड़क पर दौड़ा लिया।
उसको पीटने के बाद दोनों महिलाएं वापस लौटी और पति की कुटाई शुरू की। लोग सड़क पर बैठकर तमाशा देख रहे थे। कभी गर्लफ्रेंड की पिटाई होती तो कभी पति की। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी पर कैद हो चुका है। देखें वीडियो