विस्तार
अच्छी किस्मत वाले लोगों की संख्या इस धरती पर बहुत कम है।भाग्यशाली होना भी अपने आप में अनूठा अनुभव, गलती से भी किए गए काम भी सफल हो जाते हैं, खोई और चीज वापिस मिल जाती है। और जिसे यूं ही समझ कर रख लिया था वो खजाना निकल जाता है। लंदन में एक ऐसी ही भाग्यशाली महिला की कहानी सामने आई है।
महिला ने 13 साल पहले सड़क पर लगने वाले बाजार से एक अंगूठी खरीदी थी। महिला ने सिर्फ 13 डॉलर में अंगूठी खरीदी थी।जब बाद में इस अंगूठी की कीमत पता की तो उसके होश उड़ गए। बिना किसी जरूरत के सड़क से खरीदी गई अंगूठी पर एक बेशकीमती हीरा लगा हुआ था। इस हीरे की कीमत आज के बाजार में 46 हजार डॉलर यानी की करीब 29 लाख रुपये है।
दरअसल महिला की अगूंठी पर लगा हीरा, बेहद 26-27 कैरट हीरा है।महिला ने इसे क्रिस्टल पत्थर समझ कर खरीदा था। पिछले तीस सालों से वो इसे लगातार पहन रहीं थी।अंगूठी गंदी हो गई थी तो वो उसे ज्वैलर्स की दुकान पर सुधरवाने के लिए गई थी। वहां सोनार ने बताया कि जिसे आप ऐसे ही समझ रही हैं दरअसल ये 19वीं शताब्दी का डेड स्टोन है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है।