बॉलीवुड में बहुत से लोग पहले दोस्त बनते हैं फिर बाद में अचानक ही वो एक दुसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। कह सकते हैं कि इंडस्ट्री में ये एक बेहद आम चलन है जहां रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। कभी फ़िल्मों को लेकर इनके बीच झगड़ा हो जाता है तो कभी कुछ और निजी कारण होते हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच अब 36 का आंकड़ा है।
बहुत से लोगों को लगता है कि इन दोनों के बीच की दूरी का कारण अभिषेक बच्चन हैं। लेकिन असल में बात ये है कि चलते-चलते फ़िल्म के लिए पहले शाहरुख़ खान के अपोजिट ऐश्वर्या को कास्ट किया गया था। एक दिन सेट पर सलमान खान ने आकर हंगामा शुरू कर दिया तो इससे बचने के लिए ऐश्वर्या को रानी के साथ रिप्लेस कर दिया गया। उस समय रानी और शाहरुख़ दोनों ही ऐश्वर्या के बहुत अच्छे दोस्त थे और इन दोनों ने ही ऐश्वर्या को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। तभी से इन दोनों हीरोइनों के रिश्ते में खटास आ गई। देखिए पहले इन दोनों का रिश्ता कैसा था...
https://youtu.be/g5uC2FxJ6uk और बाद में... ? ?एक समय था जब काजोल करन की हर फ़िल्म में कैमियो करती नज़र आती थीं क्योंकि करन उन्हें अपना लकी चार्म मानते थे। पर शायद दोनों के बीच अब कुछ ठीक नहीं चल रहा क्योंकि अभी कुछ ही दिनों पहले अजय देवगन ने अपने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने ये बात भी साफ़ कर दी थी कि दोनों के बीच की दूरी की वजह शिवाय या ऐ दिल है मुश्किल नहीं है बल्कि ये सब काफ़ी पहले से चल रहा है।
https://twitter.com/KajolAtUN/status/771386028544319489जैसा कि सभी जानते हैं कि करीना कपूर के इंडस्ट्री में ज़्यादा दोस्त नहीं हैं। वो अपने मुंहफट अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। पर एक समय था जब ये कहा जाता था कि अमृता अरोड़ा के अलावा प्रियंका भी उनकी दोस्त हैं। पर सच्चाई तब सामने आई जब दोनों कॉफ़ी विथ करन में नज़र आईं।
? ? ? वेल सेड प्रियंका...!सोनम और दीपिका साथ-साथ फ़िल्म इंडस्ट्री में आईं तब किसी को नहीं लगा था कि ये दोनों दोस्त हो सकते हैं, पर सब तब हैरान रह गए जब ये दोनों कॉफ़ी विथ करन में आईं और दोनों ने मिलकर रणबीर कपूर की धज्जियां उड़ा दीं। इसके बाद लोगों को लगा कि ये पक्की वाली सहेली हैं। पर इस शो के दूसरे सीज़न में सोनम अलग मिज़ाज में नज़र आईं...
? ?कॉफ़ी विथ करन के इस एपिसोड में सोनम ने अपनी पहली फ़िल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का भी काफ़ी मज़ाक उड़ाया था। इसपर वो नाराज़ होकर बोले थे कि सोनम और करन दोनों को ही बोलते वक़्त संयम बरतना चाहिए। इसपर करण बोले कि एक दोस्त इस तरह से बर्ताव नहीं करता और अब वो मेरे दोस्तों में से नहीं हैं। पर पिछले साल पिकू की सफलता के बाद एक बार फिर दोनों साथ नज़र आए।
सलमान संजय से तब नाराज़ हो गए जब उन्होंने देवदास और गुज़ारिश में उन्हें कास्ट नहीं किया। इसपर संजय ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे पता है कि सलमान को इस बात का बुरा लगा होगा। वो एक तरह की लॉयल्टी चाहते हैं। पर अगर मुझे ये लगता है कि किसी रोल के लिए कोई और सही है तो मैं फिर फ़िल्म के साथ समझौता नहीं कर सकता।
अर्जुन रामपाल काफ़ी समय तक शाहरुख़ के फ्रेंड सर्किल में रहे। उन्होंने अर्जुन को अपनी फ़िल्म रा वन में में कास्ट किया। पर जब फ़िल्म नहीं चली तो सुनने में आया कि शाहरुख़ अर्जुन की परफॉरमेंस से नाराज़ थे और असफलता का ठीकरा उन्हीं के सिर फोड़ दिया गया। अब दोनों एक साथ पार्टी करते भी नज़र नहीं आते जैसे पहले आया करते थे।
Source