"ये है बंबई नगरिया तू देख बबुआ"... मायानगरी मुंबई बाहर से देखने में कितनी हसीं लगती है न। बचपन से ही भले ही हमें बड़े होकर कुछ भी बनना हो, पर बॉलीवुड की हसरत हमारे दिल में हमेशा ही बनी रहती है। दिल में इस इंडस्ट्री से जुड़ने की इच्छा हर किसी के अंदर घर करे रहती है। पर क्या आपको पता है कि इस जगमगाती दुनिया के पीछे एक स्याह दुनिया छुपी हुई है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ डार्क सीक्रेट बताने जा रहे हैं जो शायद आपको बिल्कुल भी पता नहीं होंगे।
1. धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर केवल 20 साल की थीं। धर्मेन्द्र शादी के बाद भी लगभग हर हफ़्ते अपनी गर्ल फ्रेंड बदलते थे। प्रकाश कौर का कहना था कि हेमा मालिनी के लिए कोई भी आदमी मुझे छोड़ सकता है।
2. राज कुंद्रा की पहली पत्नी मां बनने वाली थीं जब उनको पता चला कि राज उनको धोखा दे रहे हैं। और जिस दिन कविता ने अपनी बेटी को जन्म दिया उसी दिन उनको राज कुंद्रा की तरफ़ से तलाक की नोटिस मिली।
3. गौरी खान और शाहरुख़ खान की ज़िंदगी बाहर से देखने में बहुत अच्छी दिखाई देती ही पर सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई है कि वो drug एडिक्ट हैं और बहुत शराब पीती हैं। उनकी हाई प्रोफाइल पार्टियों में कोकेन और महंगी शराब के जाम छलकाए जाते हैं।
4. बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से ये कहकर मिलवाया था कि वो उनकी राखी-सिस्टर हैं और कुछ दिनों तक वो इसी घर में रहेंगी। कुछ दिनों बाद पता चला कि श्रीदेवी उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं।
5. पूनम सिन्हा एक बहुत अच्छे परिवार से थीं और वो उनके साथ थीं जब शत्रुघ्न का अफेयर रीना रॉय के साथ चल रहा था। इन दोनों के बीच की करीबियों की बातें अब खुले तौर पर होने लगी थीं। रीना ने शत्रुघ्न से कई बार उन्हें दूसरी पत्नी के रूप में रखने यानी उनसे शादी करने की बात कही पर वो हमेशा ही इससे पीछे हटते रहे। उन्होंने इस अफेयर के बावजूद पूनम सिन्हा से शादी की और फिर इसके बाद 7 सालों तक रीना और उनका अफेयर चलता रहा। इस बारे में एक बार पूनम सिन्हा ने कहा कि इन दोनों के बारे में जानते हुए मैंने खुद किनारे होकर रीना के लिए रास्ते खोल दिए थे पर शत्रुघ्न ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे।
6. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच कड़वाहट की ख़बरें पहली बार तब सामने आईं जब अक्षय और प्रियंका के अफेयर की बातें आम हो गईं। इसके बाद से ट्विंकल ने अक्षय का प्रियंका के साथ फ़िल्म करने पर रोक लगा दी। शायद इसीलिए अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फ़िल्म 2005 में आई थी।
7. एक समय था जब अजय देवगन और कंगना रनौत के अफेयर की ख़बरें बेहद आम हो गई थीं। ये सब काजोल की नाक के नीचे चल रहा था। ऐसा कहा जाता है कि अजय के आउटडोर शूट्स के दौरान कंगना उनके साथ जाया करती थीं और यहां तक कि वो उनके होटल रूम में भी रुका करती थीं।
8. सुचिता कृष्णमूर्ती की शादीशुदा ज़िंदगी तब मुश्किल में पड़ गई जब शेखर कपूर के उन्हें चीट करने की बात सामने आई। कविता ने छत से चिल्लाते हुए ये बात कही कि प्रीती ज़िंटा और उनके पति के बीच अफेयर चल रहा है।
9. आदित्य चोपड़ा और पायल खन्ना की शादी किसी परियों की कहानी सी हुई थी पर जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। इन दोनों की शादी 2001 में हुई थी। दोनों ही हाई स्कूल से साथ थे। आदित्य की मां और पायल की मां बहुत अच्छे दोस्त थे। जब घरवालों को रानी मुखर्जी और आदित्य के अफेयर के बारे में पता चला तो आदित्य को घर से बहार निकाल दिया गया।
10. ऐसा कहा जाता है कि मलाइका अरोरा खान अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। और उन दोनों के बीच नजदीकियां तब बढीं जब अर्जुन अपनी गर्ल फ्रेंड सलमान की बहन अर्पिता खान से मिलने उनके घर आया करते थे।