विस्तार
सेलिब्रिटीज के बच्चों को लेकर लोगों के मन में अक्सर जिज्ञासा होती है कि वे क्या खाते है, कैसे रहते हैं। कहां पढ़ते और कितना खर्च करते हैं। तो आज हम आपके लिए एक ऐसे ही सेलिब्रिटी किड का लाइफस्टाइल शेयर करने जा रहे हैं।
ये हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन। आर्यन यूं तो बहुत चर्चा में रहते हैं। लेकिन आर्यन के फैन्स की तमन्ना रहती है कि उनके लाइफ स्टाइल के बारे में जानें। तो देर किस बात की आइए जानते हैं किंग खान के लाडले के बारे में।
आर्यन का जन्म 13 नवंबर 1997 को महाराष्ट्र में हुआ था। आर्यन की स्कूली शिक्षा सेवनोक्स स्कूल लंदन से हुई है। आर्यन को रग्बी, ताइक्वांडो जैसे खेल पसंद हैं। साल 2010 में आर्यन ने ताइक्वांडो में गोल्ड भी जीता था। इसके अलावा संगीत भी उनकी रूचि में शामिल है। दौलत की बात करें तो आर्यन के पिता शाहरुख खान के पास करीब 600 मिलियन की दौलत है।
आर्यन को कारों का भी खूब शौक हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज और फेरारी जैसी कारें हैं। आर्यन अपने पिता के साथ ही यानि शाहरुख खान के 'मन्नत' में रहते हैं। शाहरुख खान के पास मुंबई में मन्नत के अलावा विश्व के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी है।
आर्यन के खास दोस्तों में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का नाम आता है। अक्सर आर्यन को नव्या के साथ देखा जाता है। इसके अलावा आर्यन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कभी खुशी, कभी गम में आर्यन ने शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा आर्यन ने हॉलीवुड फिल्म द इंक्रेडिबल्स के हिंदी वर्जन के लिए भी आवाज दी है।