विस्तार
भारत में सिनेमा लोगों की रगों में दौड़ता है। रूपहले पर्दे के कलाकारों का जो रुतबा यहां है, शायद ही किसी देश में ऐसा हो। सेलेब्रिटीज का स्टारडम यूथ के सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन कई दफा सेलेब्रिटीज कुछ बातें ऐसी बोल देते हैं जो सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई दफा तो ये सेलेब्रिटीज अपने दिल की बातें बोलकर फैंस की हंसी का भी पात्र बन जाते हैं। खैर, लोग क्या सोचेंगे, कौन क्या कहेगा, ये बातें अगर ये सोचने लगे तो शायद एक्टिंग के पेशे में रह नहीं पाएंगे और शायद यही बात इन्हें करोड़ों की आबादी में खास पहचान दिलाती है। यहां शाहरुख खान से लेकर सनी लियोनी तक की वे बातें हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान होंगे। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करें-
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली नहीं, कोई और है मेरे लिए हॉटेस्ट मैन!
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने ऐसी बात कह दी जो टीम इंडिया के कैप्टन और उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली को नागवार गुजर सकती है। अनुष्का से जब यह पूछा गया कि उनके लिए 'सबसे हॉटेस्ट मैन' कौन है तो उन्होंने फिल्म पटियाला हाउस में अपने को-स्टार रहे अक्की यानी अक्षय कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे हैंडसम एक्टर हैं और वह मेरी च्वॉइस हैं। वह कुछ भी पहनें, उन पर जमता है। उन्होंने यहां तक कहा कि अक्षय भारत के जॉर्ज क्लूनी है। हालांकि कुछ लोगों को उम्मीद यह हुई थी कि इस सवाल के जवाब में वह विराट कोहली का नाम लेंगीं लेकिन उन्होंने अक्की को सामने रख विराट के दिल की पिच पर बाउंसर फेक दी!
अनुराग कश्यप- मैं जिससे प्यार करता था, वह लड़की अर्जुन रामपाल पर मरती थी। इसलिए 7 साल तक मैं अर्जुन रामपाल से नफरत करता रहा।
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। एक बार वह अपने पुराने कॉलेज पहुंचे तो छात्रों के बीच उन्होंने अपनी लव लाइफ की बातें बयां की। उन्होंने बाताया कि कॉलेज के दिनों में वह जिस लड़की से प्यार करते थे, उसने उन्हें इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पसंद थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात से नाराज होकर वह करीब 7 वर्षों से तक अर्जुन रामपाल से नफरत करते रहे।
सनी लियोनी- मैं हमेशा एक ईजी टारगेट रहती हूं।
पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक बार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि यह बहुत आम बात है लोग उन्हें एक केवल एक परिधि में ही देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट हैं और पता नहीं लोगों को इससे क्या मिलता है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें निशाना बनाने के बजाय उन चीजों की तारीफ करना सीखें जो वाकई में इसके काबिल होती हैं। उन्होंने कहा कि उनसे नफरत करने वाले जान लें कि खूबसूरती की भी जबान होती है।
आलिया भट्ट- रिश्ते यूं ही खत्म नहीं होते, उनके पीछे वजहें होती हैं।
आलिया की तीन फिल्में कपूर एंड संस, उड़ता पंजाब और डियर जिंदगी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ तो ठीक है लेकिन अटकलें ये भी है कि उनके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अलग रास्ता चुन लिया है। इन खबरों पर आलिया बोलीं कि किसी भी रिश्ते के टूटने के पीछे एक वजह होती है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यह मानना है कि जिसे आप चाहते हैं वह शख्स आपकी जिंदगी में लौटकर जरूर आएगा।
सोर्स- TOI