विस्तार
जीवन के 50 बसंत देखने के बाद जहां आम आदमी की उम्र ढलती हुई साफ महसूस होती है वहीं बॉलीवुड सितारों को देखकर लगता है जैसे जवानी दोबारा लौट रही है। क्या कोई अनिल कपूर को देखकर कह सकता है कि वह जीवन के 60 बसंत पूरे कर चुके हैं।
आज भी उनकी चुस्ती और फुर्ती को देखकर यह कहना मुश्किल है कि वह उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं जहां नौकरी पेशा लोग रिटायरमेंट लेकर घर में नाती पोतों को खिलाने का सुख ले रहे होते हैं।
प्रॉपर डाइट और रेगुलर वर्कआउट से ये सितारे खुद को जवां बनाए रखने में कामयाब रहते हैं। अकेले अनिल कपूर ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे सितारों की लंबी फेहरिस्त है जो जीवन के 50 बसंत पार करने के बाद आज भी बिल्कुल जवां दिखाई देते हैं।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जीवन के 52 बसंत पार कर 53वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें देखकर आज भी नहीं लगता कि बढ़ती उम्र का उन पर कोई असर दिखाई दे रहा है।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की उम्र भी 52 साल हो चुकी है लेकिन वो लगातार उम्र को पीछे धकेल कर जवानी को बरकरार रखे हुए हैं।
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन के 'मेड इन इंडिया' म्यूजिक वीडियो ने एक बार पूरे देश में तहलका मचा दिया था। उनकी फिट बॉडी और परफेक्ट फिगर के कारण देश का पहला सुपर मॉडल माना जाता है। सोमन की उम्र भी 53 साल के पार हो चुकी है।
धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी हाल में उम्र के 51वें वर्ष में प्रवेश किया है। लेकिन 50 साल पूरे करने के बाद उनकी तस्वीरें आज भी 30 साल वाली अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपनी उम्र को रोकने का कोई वरदान ले लिया हो। 51 साल के अक्षय आज भी बॉलीवुड के सबसे डैशिंग स्टार माने जाते हैं।
सदाबहार रेखा की उम्र आज 63 साल पार कर चुकी है लेकिन उन्हें देखकर लोग आज भी आहें भरते हैं। यह तस्वीर कुछ दिन पहले संसद सत्र की है जहां वह सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद बाहर निकलीं तो हर कोई उनकी खूबसूरती को निहारता ही रह गया।
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की उम्र भी 52 साल के पार हो चुकी है लेकिन उन्हें देखकर आज भी नहीं लगता कि वह किसी मायने में 30 साल वाले अभिनेताओं से कम हैं।
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल 69 की उम्र में भी जिनती जवां दिखती हैं देश में शायद कोई और महिला इस उम्र में उन्हें टक्कर दे पाए।
बॉलीवुड स्टार सनी देओल 61 साल की उम्र में एक बार फिर बॉलीवुड में जोरदार वापसी की तैयारी में हैं। और इसकी बड़ी वजह है इस उम्र में भी उनकी गजब की फिटनेस।
क्या कोई श्रीदेवी को देखकर कह सकता है कि वह 54 की उम्र पार कर चुकी हैं, कुछ दिन पहले आई उनकी इंग्लिश विंग्लिश फिल्म उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के लिए भी चर्चाओं में रही थी।
वेटरन एक्टर और राजनीतिक शख्सियत जया प्रदा को देखकर लोग आज भी आहें भरते हैं। 55 साल की जया की खूबसूरती के आगे आज भी बड़ी बड़ी हीरोइनें पानी भरती हैं।
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी उम्र के 57 बसंत देख चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस देखकर लगता है जैसे उम्र उनके बदन पर आकर ठहर गई हो।
इसी कड़ी में सबसे खास नाम है एक्टर संजय दत्त का। जेल से वापसी करने के बाद संजय जिस तरह पूरी तरह चुस्त दुरुस्त दिखाई दे रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वह दोबारा किसी फिल्म में हीरो के रूप में वापसी कर सकते हैं। संजय की उम्र भी 58 पार हो चुकी है।