Home Bollywood Nick Jonas Girl Friend List Before Bollywood Star Priyanka Chopra

प्रियंका से पहले इन 7 खूबसूरत हसीनाओं को डेट कर चुके हैं निक जोनस, चेक करें लिस्ट

टीम डिजिटल, फिरकी Updated Tue, 27 Nov 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Nick Jonas and Priyanka Chopra
Nick Jonas and Priyanka Chopra
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है प्रियंका चोपड़ा की शादी। मीडिया के कैमरे प्रियंका के पीछे परछाई की तरह पड़े हुए हैं। प्रियंका क्या खा रही हैं, क्या पी रही हैं, कब हाथ पकड़ा, कब कार में साथ बैठी, सारी जानकारी दनादन दी जा रही है। इनके अफेयर के आगे भारत पाकिस्तान के रिश्ते वाली खबरें फिकी पड़ जा रही हैं। हर हिंदुस्तानी प्रियंका के होने वाले पति की ऐसे पड़ताल कर रहा है जैसे अपने घर की बेटी के ब्याह के पहले की जाती थी। निक कितना कमा लेता है, परिवार में कौन-कौन है, कोई गंदी आदत तो नहीं है। प्रियंका से पहले किसी और लड़की से चक्कर तो नहीं था, वगैरह... वगैरह।  

तो आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। कई अखबारों ने उनके अफेयर का दावा किया है। अब दावा कितना दमदार है, यह तो नहीं पता लेकिन किन सेलिब्रेटीज के साथ निक का नाम जोड़ा गया। उसकी लिस्ट यहां है। 

निक जोनस का नाम पहली बार माइली साइरस के साथ जोड़ा गया था। अखबारों के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी। उस वक्त निक की उम्र सिर्फ 14 साल की थी। अफेयर ज्यादा दिन नहीं चल पाया था। 

माइली के बाद निक सेलेना के साथ डेट करते देखे गए थे। दोनों का रिलेशनशिप 2008 में शुरू हुआ था। लेकिन ये रिलेशनशिप भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया था। 

निक के अफेयर की चर्चा लिलि के साथ हुई। हालांकि दोनों को खुल्लम खुल्ला नहीं देखा गया लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि 2009 में दोनों एक दूसरे को डेट करते देखे गए थे। 

डेल्टा के साथ जब निक के अफेयर की चर्चा हुई तो कहा जा रहा था कि निक को बड़ी उम्र की लड़कियां पसंद है। डेल्टा के साथ जब निक का अफेयर हुआ तो डेल्टा 28 साल की थीं और निक सिर्फ 18 साल के थे। 

मिस यूनिवर्स रह चुकी ओलिविया के साथ भी निक के अफेयर की सुर्खियां आईं थी। खबरों के मुताबिक दोनों ने साल 2013 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और 2015 में दोनों अलग हो गए थे।  

ओलिविया से अलग होने के बाद निक का दिल मॉडल केंडर जेनर पर आ गया। 2015 में दोनों के रिश्तों को लेकर खूब चर्चा हुई थी लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। 

प्रियंका से पहले निक ने एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि केट के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है। 2016 में दोनों के रिश्तों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree