शाहरुख़ खान। नाम ही काफी है। फिल्मी दुनिया से बिल्कुल ही बाहर की दुनिया का आदमी। मुंबई आता है, फिल्मों में काम ढूंढता है। काम मिल गया। थोड़ी मसक्कत से। लेकिन इंडस्ट्री के बाहर के लोगों के लिए ये थोड़ी मसक्कत ही कितनी भारी होती है, वो स्ट्रगल कर रहा आदमी ही समझता है। शाहरुख़ ने इन सभी ऑड्स को पार कर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। और ये ऐसा मुकाम है जिसकी तुलना नहीं की जानी चाहिए। बस इसे मान लिया जाना चाहिए।
करण जोहर की फिल्म आई, ऐ दिल है मुश्किल। जैसा नाम फिल्म के रिलीज़ में भी वैसी ही मुश्किलें। पूरी भद्द पीट दी गई, एक शब्द की। देशभक्ति। इसके आड़ में जिसे जो जी में आया, उसने किया। आखिरकार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ की कीमत पर बात फाइनल करा दी। और फिल्म रिलीज़ हो गई। फिल्म रिलीज़ हुई, रिव्यु बहुत अच्छे भी नहीं आए। लेकिन फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छे पैसे कमाए।
इसके बाद ट्विटर पर एक विडियो आया। जिसमें एक सिनेमा हॉल के अंदर का सीन दिखाया गया है। जिसमें दिख रहा है कि लोग फिल्म देख रहे हैं। सब कुछ ठीक है। और जैसे ही फिल्म में शाहरुख़ खान की एंट्री होती है। वैसे ही तुरंत पूरे सिनेमा हॉल के आगे से लेकर पीछे तक पटाखे फूटने लगते हैं। पब्लिक भागने लगती है। कुछ बच्चों की भी आवाज़ आती है। और ये काफी देर तक चलता रहता है। और ये पूरा खेल हुआ मालेगांव के एक सिनेमा हॉल में।
Crowd Reaction Video during cameo of @iamsrk in ADHM from Malegaon Nashik,
— रईस भाई (@SRKianz) October 28, 2016
Fucking unbelievable. 😂😨 pic.twitter.com/gTextXkWjx