विस्तार
सुन्दर आभूषणों की चाहत कौन नहीं रखता और अगर उसमें हीरा लग जाए तो इंसान इतराए बिना ना रह पाए। आखिर हीरा चीज ही ऐसी है कि जहां सज जाए वहां की शान खुद ब खुद बढ़ जाती है। लेकिन इसे पा लेना इतना आसान नहीं है, कुछ हीरे ऐसे भी हैं जिनकी हसरत राजा-महाराजा भी रखते हैं।
जानें कौन से हैं वो खूबसूरत महंगे हीरे
दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो की पहाड़ियों का हीरा (Lesotho Diamond)
यह इतिहास का पांचवा सबसे बड़ा हीरा है। 910 कैरट का यह हीरा दक्षिण अफ्रीका के लेसोथो की पहाड़ियों पर पाया जाता है।
3106 कैरट का यह हीरा 1905 में साउथ अफ्रीका की खान में मिला था। इस हीरे का नाम खान के मालिक 'सर थॉमस कलिनन' के नाम पर रखा गया है। ब्रिटेन के राजा को तोहफे में देने के बाद इसे दो टुकड़ों में तोड़ दिया गया। इनको 'ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका' और 'लेसर स्टार ऑफ अफ्रीका' नाम दिया गया। दोनों ब्रिटेन राजघराने के ताजों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
2015 में यह हीरा एक मजदूर को कनाडा की एक खान में मिला था। इसका आकार टेनिस की बॉल के बराबर है। ग्रैफ डायमंड्स जूलर ने इसे लगभग $53 मिलियन (लगभग 300 करोड़) में खरीदा है।
यह हीरा भी साउथ अफ्रीका की खान में मिला था। 995 कैरेट के इस हीरे को 20 टुकड़ों में तोड़ा गया था। बाद में इसके सबसे बड़े 70 कैरट के टुकड़े को $2.6 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। फिलहाल यह एक ब्रेसलेट की शान बढ़ा रहा है।
इस हीरे का नाम साउथ अफ्रीका के एक देश सिएरा लियोन के नाम पर रखा गया है। 969 कैरट का यह हीरा इसी शहर में मिला था। इसे 17 टुकड़ों में तोड़ा गया है, सबसे बड़ा टुकड़ा 54 कैरट का बचा था।