विस्तार
Husband Wife Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह हमें अच्छे खान-पान की जरूरत होती है। उसी तरह हंसना मुस्कुराना भी हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं तो तनाव जैसी परेशानियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
लड़की- क्या कर रहे हो?
बंटी - मच्छर मार रहा हूं।
लड़की - अब तक कितने मारे?
बंटी- पांच मारे.. तीन फीमेल और दो मेल।
लड़की - कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन?
बंटी - तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास
एक बच्चा परीक्षा में फेल हो गया।
बच्चे को समझाने के लिए पिता- कोई बात नहीं, तू शेर का बेटा है..
बच्चा- टीचर भी यही कहती हैं।
पिता- क्या कहती हैं तुम्हारी टीचर?
बच्चा- यही कि न जाने किस जानवर की औलाद है।
पिता बेहोश!
लड़की वाले- हमें ऐसा लड़का चाहिए जो,
कुछ खाता पीता ना हो
और कुछ गलत काम ना करता हो।
पंडित जी- फिर तो आपको ऐसा लड़का,
अस्पताल के ICU वार्ड में मिलेगा।
मैकेनिक - मैडम इंजन में ऑयल नहीं है।
ब्रेक भी काम नहीं कर रहा है।
महिला - छोटी-मोटी प्रॉब्लम तो लगी रहेंगी,
तुम पहले मिरर ठीक करो।
अगर परीक्षा मे पेपर कठिन हो तो आंखें बंद करो
गहरी सांस लो और जोर से कहो।
ये विषय बहुत मजेदार है हम अगले साल इसे फिर से पढ़ेंगे।