विस्तार
चंद पलों की मुस्कान आपके बड़े से बड़े दुःख को भी दूर कर सकती है। अगर आप सुबह-शाम कुछ समय तक हंसने की आदत डाल लें तो आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हंसने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके आस-पास का माहौल भी खुशनुमा भी बना रहेगा। आप कॉमेडी वीडियो देख सकते हैं या जोक्स या चुटकुले भी पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे मजेदार और बेहतरीन जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसने में मदद करेंगे। तो फिर देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर में.......
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
लड़के ने पूछा क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की,
लड़की मुस्कुराकर बोली Samsung Galaxy j7
लड़के ने कहा जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं।
एक लड़की बड़ा मेकअप करके ऑफिस आई,
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे,
लड़की-मैं कैसी दिख रही हूं?
बॉस-क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
लड़की-ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है
बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ।
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
पार्टी में मॉर्डन लड़की से हंस-हंस कर
बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली…..
चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति : पर मुझे चोट कहां लगी है??
पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं...????