विस्तार
Viral Jokes In HIndi: हंसने और मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हम तनाव जैसी समस्याओं से भी दूर रहते हैं। आजकल की भागम भाग भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह मजेदार सिलसिला...
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बिल्लू- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
बिल्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बिल्लू- टीचर के लिए
डॉक्टर- पर क्यों?
बिल्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी - थैंक्स।
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं.
पत्नी-आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
लड़की का एक्सीडेंट हो गया..
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की- क्या ये अब सही नहीं होंगे?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की- ओह नो! अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर- धीरज रखिए.. ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है!
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था.. नो रिटर्न।