विस्तार
हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है इसलिए किसी भी समय इंसान हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर........
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा
लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं
भिखारी-भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी
लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी
लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा
लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा
लड़की- हम्म ये हुई ना बात, माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।
भिखारी बेहोश।
टीचर- कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊंगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर- इतना छोटा होके भी
गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
पप्पू- आपकी बेटी !!!
(टीचर बेहोश )
एक लड़की पूल से कूदकर आत्महत्या कर रही थी,
एक लड़के ने उसे देख लिया,
वो बोला- मैंने कभी किसी लड़की को किस नहीं किया,
तुम तो मरने वाली हो प्लीज़ एक बार किस कर दो
लड़की उतरी, और जोर से किस कर दिया,,
लड़का- वाह , पर ये बताओ तुम आत्महत्या क्यों कर रही हो
लड़की- क्योंकि मै लड़का हूं और मेरे घर वाले नहीं चाहते की मैं लड़की के कपड़े पहन कर घूंमू
लड़का बेहोश
पप्पू का सर फट गया….
डॉक्टर- ये कैसे हुआ?
पप्पू- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
एक आदमी ने मुझसे कहा, "कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।"