विस्तार
Latest Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं होता, यही कारण है कि लोगों के लिए खुद को फिट रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में लोग कई सारी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होती कि यदि हम अंदर से खुश रहते हैं, तो हम किसी भी बीमारी को बेहद आसानी से दूर भगा सकते हैं। यदि हम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारा मन शांत रहता है। साथ ही जब हम हंसते हैं, तो ये हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही हंसने से हमारे चेहरे पर भी निखार आता है। साथ ही हमारे बालों में भी चमक आती है। ऐसे में आज हम आपको लिए बेहद मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये मजेदार सिलसिला।
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया।
बस स्टैंड पर एक किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।
20 रुपये की इस किताब का नाम था?
30 दिनों में डॉक्टर कैसे बने।
मेले में घोषणा हुई
एक बच्चा मिला है, जिन का है, आकार ले जाएं।
संता – भीड़ से मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ,
जिन का बच्चा कैसा होता है।
पति- हमें तो अपनो ने लूटा।
गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी
जहां पानी कम था।
पत्नी- तुम तो थे ही गधे,
तुम्हारी अक्ल में कहां दम था।
वहां कश्ती लेकर ही क्यों गए।
जहां पानी कम था।
संता – तेरा भाई आजकल क्या कर रहे है?
बंता – एक दुकान खोली थी, अब जेल में है।
संता – वो क्यों?
बंता – दुकान रात को खोलेगा, वो भी किसी और की तो जेल में ही होगा न।
लड़का- I love You.
लड़की- मेरी चप्पल का साइज पता है ना
लड़का- फ्रेंडशिप हुई नहीं और...फरमाईशें शुरू।