विस्तार
Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हम सभी की जिंदगी में हंसी-मजाक और जिंदादिली घोलने का काम करते हैं। हंसते मुस्कुराते रहने से आसपास की फिजा खुशनुमा बन रहती है। साथ ही आसपास के लोग भी हमसे खुश रहते हैं। यह बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी हमें सक्षम बनाती है। आजकल काम की आपाधापी और तनाव भरे जीवन के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास जोक्स या चुटकुले एक अच्छा उपाय हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टीचर- चलो बताओ 4 और 4 कितने होते हैं?
मोनू- 10 होते हैं.
टीचर- 8 होते हैं... नालायक.
मोनू- हम दिलदार घर से हैं...2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं.
मेले में बहुत भीड़ थी...
टोलू एक महिला से कहने लगे -
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला - इससे आपका क्या फायदा होगा?
टोलू- दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी.
लड़की- मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना
दुकानदार- मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है
लड़की- ये लो ₹500 नया मौसम डाल दो ना।
दुकानदार बेहोश
लड़का- आपका नाम क्या है?
लड़की- पहनकर बताऊं या दिखाकर?
लड़का- क्या मतलब?
लड़की- पायल और आपका...
लड़का- लेकर बताऊं या देकर?
लड़की- मतलब?
लड़का- पप्पी...
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
लड़की का पिता- कितना कमा लेते हो?
लड़का- 18,000 रुपए महीना।
लड़की का पिता- 15,000 तो मैं अपनी बेटी को
पॉकेट मनी देता हूं।
लड़का- वह मिलाकर ही बोल रहा हूं अंकल।
गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मारकर ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड - नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सएप चेक कर सकती हूं?
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रहीं थीं?