शादी और शादी का सीजन। दोनों ही मजेदार हुआ करते थे। थे? हम्म थे! काहे कि नोट बैन के बाद आदमी बस यही मना रहा है कि या तो शादी कुछ टाइम के लिए टल जाए। या फिर उधारी पर काम हो जाए। लेकिन बड़े लोगों को ख़ास फर्क नहीं पड़ता। वजह? वजह मुझे नहीं पता। वो जा के जनार्धन रेड्डी से पूछिए जिन्होंने शायद 500 करोड़ खर्च किया है। अपनी बेटी के ब्याह में। अभी 2-3 पहले ही। अभी जो काम की बात है वो बता दें।
सानिया मिर्ज़ा की बहन की शादी होने वाली है। अनाम मिर्ज़ा। नाम है। हैदराबाद में ही हो रही है। वही के एक व्यापारी से। नाम है अकबर राशीद। व्यापारी आदमी हैं। बिज़नेसमेन। पैसा वाले आदमी हैं। और देखने में मॉडल टाईप। इन्हीं दोनों की शादी से पहले संगीत समारोह था। उसी की फोटो मिल गई है हमें। अब हमें अकेले आंखों को सुख देने में बहुत बुरा लग रहा था। सो हम सोचे आपका भी मूड कहीं जाम-वाम हो तो जरा उसको ठीक कर दिया जाए।
संगीत समारोह में बॉलीवुड से भी झनकदार पब्लिक पहुंची थी। जैसे सलमान खान। परिणीती चोपड़ा, हुमा कुरेशी। फिर अब पहुंचे तो नाच-गाना भी हुआ। वो भी नीचे ही चेपा हुआ है। आराम से बैठ के देखिए।