लोगों को अपनी रातों की नींद बड़ी प्यारी होती है। इसका अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब आप रात को सो रहे हों और अचानक कुछ आवाज आए, तो नींद तुरंत बिगड़ जाती है और उठकर देखना शुरू कर देते है कि आखिर ये आवाज आ कहां से रही है। ऐसा ही कुछ वाक्या गुजरात के वडोडरा में रहने वाले महेंद्र पढ़ियार के साथ हुआ।
बीते मंगलवार महेंद्र अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक आधी रात को उनके बाथरूम से कुछ अजीबो-गरीब आवाजें आने लगी, नींद खुली तो उन्होंने पहले इन आवाजों को अनसुना कर दिया, लेकिन फिर वो बाथरूम के अंदर गए और उन्होंने जो नजारा देख उसे देखकर उनके होथ उड़ गए।
पहले तो महेंद्र को लगा कि बाथरूम में कोई बिल्ली घुस गई है और उसे वहां से निकलना होगा, लेकिन जब उन्होंने देखा तो पता चला कि बाथरूम के अंदर एक लंबा-चौड़ा मगरमच्छ उनकी और मुंह खोलकर बैठा था। ये देखकर उनके तो होश ही उड़ गए।
महेंद्र ने आनन-फानन में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट को फोन किया। रेस्क्यू टीम पहुंची लेकिन वहां काफी अंधेरा था, जिस कारण मगरमच्छ को बचाना और पकड़ना बहुत कठिन था बड़ी मशक्कत करके लगभग 1 घंटे के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट के अरविंद पवार ने आशंका जताई कि मगरमच्छ विश्वामित्री नदी के पास से घर में घुस गया था। शहर में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के घुसने की घटनाएं सामान्य हैं, क्योंकि ये नदी कई मगरमच्छों का घर है।