सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अजब-गजब देखने को मिलता रहता है। ऐसे में आज हम आपको आठ बच्चों की मां के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस महिला की फिटनेस इतनी कमाल की है कि आप इसे देखकर हैरान रह जाएंगे। आपने ऐसा फिटनेस शायद ही आपने कभी देखी होगी। दरअसल, इन दिनों एक महिला की कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिनका कहना है कि वह लगातार 12 सालों तक, हर साल प्रेग्नेंसी के दौर से गुजरीं हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई था। फिल्हाल उनके आठ बच्चे हैं। लेकिन इसके बाद भी उनकी फिटनेस इतनी जबरदस्त है कि लोग उनके दीवाने हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला ने बताया कि वह पहली बार महज 16 साल की उम्र में मां बनी थीं।
38 साल की ये महिला है 8 बच्चों की मां
महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। 8 बच्चों की मां ने अपनी स्टोरी एक वीडियो के जरिए शेयर की है। 38 साल की इस महिला का नाम कोरा ड्यूक है, जो अमेरिका के लास वेगास की रहने वाली हैं।
कोरा ड्यूक पहली बार साल 2000 में प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उनकी उम्र 16 साल थी। वायरल हो रही इस वीडियो में कोरा ने 8 बच्ची की लाइफ दिखाई है, जिनकी उम्र 9 साल से 20 साल के बीच है। ऐसे में इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें 'सुपरमॉम' का खिताब भी दिया है।
लोगों को भरोसा नहीं हो रहा कि 8 बच्चों की मां इतनी कम उम्र की कैसे लग रही हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
41 साल के आंद्रे से की शादी
38 साल की कोरा ने 41 साल के आंद्रे से शादी की है, जो पेशे से बिजनेस कंसल्टेंट हैं। वीडियो में उनके सारे बच्चे उनके आगे से गुजरते हुए दिख रहे हैं। वहीं ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया है। जबकि उनकी फिटनेस को देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि उनके 8 बच्चे होंगे।
आगे पढ़ें
एक महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनका कहना है कि वह लगातार 12 सालों तक, हर साल प्रेग्नेंसी के दौर से गुजरीं. उन्होंने 9 बच्चों को जन्म दिया,