ये मशहूर सेलिब्रिटी इस्तेमाल करती है अपने खून से बना मॉइस्चराइजर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:56 PM IST
आजतक आपने कई तरह के मॉइस्चराइजर के बारे में सुना होगा।हालांकि, मॉइस्चराइजर लगाना त्वचा के लिए बेहद जरुरी होता है।अब तो गोल्ड ऑयल से बने ब्यूटी प्रोडक्ट भी आने लगे हैं, कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स में तो हीरों तक का इस्तेमाल होता है लेकिन इस अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी और मशहूर फैशन डिज़ाइनर के जैसा मॉइस्चराइजर शायद ही कोई इस्तेमाल कर सकता है।इसकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।
सबसे महंगी अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम अपने खून से बने मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने ये जानकारी अपने इंटाग्राम पर शेयर की थी।
44 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने अपनी इंस्टाग्राम पर ये बात शेयर करते हुए लिखा कि अब वह बारबरा स्ट्रम द्वारा एंटी-एजिंग क्रीम का उपयोग कर रही हैं। डॉक्टर बारबरा हर सेलिब्रिटी की पसंदीदा स्किन स्पेशलिस्ट हैं जो अपने 'वैम्पायर फेशियल' के लिए मशहूर हैं।
अब जब आप जान ही चुके हैं की विक्टोरिया द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला ये मॉइस्चराइजर उनके खुद के खून से बना है। इस इसकी कीमत भी जान लीजिये। विक्टोरिया ने इसपर कुल 1200 पाउंड यानी 1 लाख रुपये खर्च किये हैं।
कुछ समय पहले विक्टोरिया ने जर्मनी में बारबरा के क्लिनिक में अपनी 7 साल की बेटी हार्पर का फेशियल भी करवाया था। तब उन्होंने ये बात फैंस के साथ शेयर की थी। विक्टोरिया बेकहम ने इंस्ताग्राम पर लिखा कि, डॉ. बारबरा स्टर्म ने मेरा ब्लड लिया और मेरी अपनी कोशिकाओं से इसे तैयार किया है जो बहुत ही अच्छा है।
विक्टोरिया ने क्रीम की बोतल की पहली रेंज अपलोड की और पोस्ट किया, "इस सप्ताह मैं इन उत्पादों का उपयोग करूंगी।" विक्टोरिया, जिनके पास पहले से ही चमकती त्वचा है, ने कहा, मास्क लगाकर सोने के बाद मेरी त्वचा अद्भुत महसूस कर रही है।सुपर हाइड्रेटेड, साफ और बहुत नरम।