माही का अनोखा अवतार इससे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग की है, जिसमें वे नेता बने हुए दिख रहे हैं। माही का नेता लुक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा हैं। प्रशंसकों को माही का ये नया अवतार बेहद पंसद आ रहा है।Jaha Janta, Waha hum 🤣😂@msdhoni donning new avatar for a shoot in Mumbai!❤#MSDhoni #Dhoni #ShootDiary pic.twitter.com/VMv0CPOO4d
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August 21, 2019
मुंबई में हुई इस विज्ञापन की शूटिंग में धोनी ने एक नेता का किरदार निभाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हाथ भी इसी अंदाज में जोड़े हैं जैसे कोई नेता किसी राजनीतिक रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए जोड़ता है।MS Dhoni's New Avatar In AD Shoot ❤😘 #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/0GMIwTKLGB
— Sanjay Msd (@SanjayMsd07) August 22, 2019