Home›Omg›
Groom File Complaint In Police After Suhagrat In Laksar Uttarakhand News In Hindi
Viral News: सुहागरात के बाद दुल्हन का सच आया सामने, थाने में बोला दूल्हा- लड़के से करा दी मेरी शादी
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:33 PM IST
सार
एक युवक की धूमधाम से शादी हुई, लेकिन वह सुहागरात के अगले ही दिन पुलिस थाने पहुंच गया। दूल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
सुहागरात के बाद दुल्हन का सच आया सामने
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
Groom File Complain: सोशल मीडिया पर हर दिन शादियों के अनोखे मामले देखने को और सुनने को मिलते हैं। शादियों में होने वाले डांस से लेकर रीति रिवाजों के दौरान कुछ ऐसा होता है जो वायरल हो जाता है। अब शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
दरअसल एक युवक की धूमधाम से शादी हुई, लेकिन वह सुहागरात के अगले ही दिन पुलिस थाने पहुंच गया। दूल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ धोखा हुआ है। दूल्हे का कहना है कि उसकी एक लड़के से करा दी गई है।
दोनों के बीच ऐसे हुआ प्यार
उत्तराखंड के लक्सर का यह पूरा मामला है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि यहां के एक शख्स को ऑनलाइन चैटिंग के दौरान एक लड़के से प्यार हो गया। इसके दोनों ने एक दूसरे के परिवार को आपस में मिलवाया और दोनों की शादी तय हो गई। बताया गया है कि अप्रैल के महीने में दोनों की शादी हुई थी।
शादी के बाद लड़की मायके में रह रही थी। हाल में ही लड़का का विदाकर उसे अपने घर ले लाया। इसके बाद सुहागरात के अगले दिन किसी ने लड़के को बताया कि वह लड़की नहीं लड़का है। इसके बाद जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया और अपने मायके चली गई।
इसके बाद हैराने वाली सच्चाई सामने आई। पता चला कि वह एत लड़का था और सर्जरी कराकर अपना जेंडर चेंज कर लिया है। अब लड़के लक्सर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
लड़के ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी पहले लड़की थी। वह सर्जरी के जरिए लड़का से लड़की बनी है। लड़के ने उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर गई है।
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।