Home Omg Oh Teri Ki Myth Of Lost City Of Atlantis

क्या वाकई समुद्र में समा गया था एशिया से भी था बड़ा ‘एटलांटिस शहर’!

Rahul Ashiwal Updated Mon, 02 Jan 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
fg
fg - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार

वैसे तो कहते हैं द्वापर युग की कृष्ण नगरी द्वारका पानी में समां गई थी और आज भी समुद्र में उसके अवशेष पाए जाते हैं। दरअसल भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है। यह भारत के सात अति प्राचीन शहरों में से एक है। आपको बता दें ऐसा ही एक शहर जो कि पूरे एशिया जितना बड़ा था पानी में समा गया था जिसका नाम था एटलांटिस। वैसे तो ऐतिहासिक शहर एटलांटिस से जुड़ी कई कहानियां मशहूर हैं। कई वैज्ञानिकों और इतिहासकारों को भी इसके होने का पूरा यकीन है। माना जाता है कि यह शहर एशिया से भी बड़ा था, लेकिन एक दिन समुद्र इसे निगल गया। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में...

एक पूरा का पूरा शहर पानी में डूब गया और इतिहासकार उसे आज तक खोजने में लगे हैं। यह है ग्रीक सभ्यता का शहर ‘एंटलाटिस’। इसे एटलांटिस का खोया हुआ शहर भी कहते हैं। माना जाता है कि अटलांटिक महासागर में एटलांटिस एक टापू पर स्थित था। इस शहर का जिक्र यूनान के दार्शनिक और गणितज्ञ प्लेटो की कहानियों में मिलता है। 360 ईसा पूर्व प्लेटो ने इसे दुनिया का सर्वाधिक सभ्य नागरिक सभ्यता का केंद्र माना था। समुद्र में डूबकर एक पहेली बन जाने वाले इस शहर को पूरे यूरोप का केंद्र भी कहा जाता रहा।

समय-समय पर इतिहासकार दावा करते रहे हैं कि यह शहर अब भी कहीं अटलांटिक महासागर में दफन है और इसके सबूत मिलते रहे हैं। मशहूर लेखक चार्ल्स बर्लिट्ज ने भी अपनी किताब ‘द मिस्ट्री ऑफ एटलांटिस’ में इसके अस्तित्व को साबित किया है और इसके गायब होने को बरमुडा ट्राएंगल की तरह ही रहस्यमयी माना है। कई वैज्ञानिकों और इतिहासकारों का मानना है कि वे एक ना एक दिन इस शहर को भी खोज लेंगे।

अब तक एटलांटिस शहर का अस्तित्व दार्शनिक प्लेटो की कल्पना ही माना जाता है। कोई भी इतिहासकार इस शहर के होने के दावे को साबित नहीं कर सका है, क्योंकि अब तक इस शहर का कोई भी अवशेष समुद्रतल में नहीं खोजा जा सका। इसका क्षेत्रफल पूरे एशिया के क्षेत्रफल से भी ज्यादा बताया जाता है। ऐसे में यह असंभव लगता है कि इतना बड़ा क्षेत्र ओशियोग्राफी की आधुनिक तकनीकों, पनडुब्बियों और गहन खोज के बावजूद वैज्ञानिकों की नजरों से बचा रह जाए।

प्लेटो की कहानी भी अटलांटिक महासागर के जिस हिस्से में इसके होने का दावा करती है, वहां इतनी बड़ी जगह ही नहीं है, जिसमें यह विशाल शहर समा सके। क्या समुद्र पूरे शहर को निगल सकता है? दुनियाभर में इतिहास में जिज्ञासा रखने वाले लोग आज भी ‘खोए’ हुए शहर एटलांटिस को ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree