New Year 2019: जानिए किन देशों में कैसे मनाया जाता है नया साल
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:57 AM IST
2018 अब खत्म होने ही वाला है और नया साल आने में कुछ दिन ही बाकी हैं। साल का आखिरी हफ्ता ही वो समय होता है, जब लोग घूमने-फिरने का प्लान बना रहे होेते हैं, ताकि नए साल की शुरुआत अच्छी सी जगह घूम कर की जाए। जहां एक ओर पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी होती है, वहीं हर जगह नया साल मनाने का तरीका भी बिलकुल अलग होता है।यही वजह है कि लोग दूसरे देशों में जाकर नया साल मनाने को उत्सुक रहते हैं।तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां नए साल का उत्सव देखने लायक होता है।
जापान में नया साल मनाने का तरीका अनोखा है।यहां हर साल 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक न्यू ईयर का जश्न मनाया जाता है, जिसे याबुरी कहा जाता है।यहां रात को 12 बजे मंदिरों में 108 बार घंटियां बजाई जाती हैं।
स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मनाने का तरीका थोड़ा अलग है। यहां जमीन पर आइसक्रीम गिराकर नए साल की शुरुआत की जाती है। वहां के लोगों को लगता है कि ऐसा करने से नए साल में उनकी किस्मत चमकेगी।
चीन में तो एक महीना पहले से ही नए साल की तैयारियां होने लगती हैं। यहां लाल रंग को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग अपने खिड़की दरवाजों को इसी रंग से रंगते हैं। चीनी लोगों का मानना है कि हर रसोई में एक देवता होता है, जो उस परिवार के साल भर का लेखा-जोखा ईश्वर के पास पहुंचाता है और वापस उसी परिवार में लौट आता है।इसीलिए उसे विदा करना और फिर उसका स्वागत करने के लिए पूरे सप्ताह शानदार आतिशबाजी होती है।
स्पेन में लोग नए साल का स्वागत 12 अंगूर खाकर करते हैं। ये लोग अंगूर खाते हुए विश मांगते हैं।स्पेन में इस परंपरा की शुरुआत साल 1895 में हुई।अंगूरों की ज्यादा पैदावार की वजह से लोगों को लगा कि इसे खाकर यहां अंगूरों की खपत बढ़ा सकती हैं।
रूस के लोग एक पेपर पर अपनी विश लिखते हैं। वे इस पेपर के ऊपर एक गिलास में शराब भरकर गिरा देते हैं। बारह बजे से पहले ऐसा करना वे शुभ मानते हैं।
अमेरिका में नए साल के दिन बीन्स के साबुत बीज और शलगम की पत्तियां खाने का रिवाज है।यहां के लोग बीन्स के बीज को पैसे का प्रतीक बताते हैं।यहां नए साल के अवसर पर चर्च में वाचनाईट सर्विस का आयोजन होता है।
ग्रीक के लोग ब्रेड या केक के आटे में एक सिक्का रख देते हैं।फिर इसे बेक कर लिया जाता है। बेक करने के बाद ब्रेड के सिक्के वाला हिस्सा जिसे मिलता है, वह लकी माना जाता है।