गांवों और शहरों में लड़ाई-झगड़े अक्सर होते रहते हैं। लोग छोटी छोटी बात पर भी लड़ाई करने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यादातर लड़ाइयां लड़कों में होती है। शहरों में तो बाकायदा लड़कों के गैंग होते हैं जो अक्सर लड़ाई करते रहते हैं, लेकिन जब मामला पुलिस के पास जाता है तो होश ठिकाने आ जाते हैं। हालांकि, लड़ाई-झगड़ा करना कोई अच्छी बात नहीं होती है। आजकल लड़कियां भी कम नहीं होती है। इनका भी बाकायदा एक गैंग होता है जो दूसरी लड़कियों से लड़ाई करती है।
स्कूल-कॉलेज में अक्सर इस तरह की लड़ाई देखने को मिल जाती है। जहां लड़के-लड़की अपना गैंग बनाकर लड़ाई करते हैं। अब इसी कड़ी में एक लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों का एक ग्रुप सड़क किनारे आपस में लड़ने लग जाती हैं। आइए देखते हैं कि इस लड़ाई में जीत किसकी हुई.........
वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे कई लड़कियां खड़ी हुई होती हैं। तभी अचानक इन लड़कियों की किसी बात को लेकर लड़ाई होने लगती है। ये लड़कियां इसके बाद आपस में भिड़ जाती हैं। इन लड़कियों के हाथ में हथियार भी होते हैं। ये लड़कियां बेल्ट, डंडा जैसी चीजों से लैस होती हैं और आपस में एक दूसरे को पीटना शुरू कर देती हैं।
एक लड़की ने दूसरी को थप्पड़ मारा तो पहली लड़की ने उसके बाल पकड़ लिए। इस पूरी लड़ाई को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद ये वीडियो खूब शेयर किया गया और जमकर वायरल भी हुआ।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर only..sarcasm नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और काफी लोगों ने लाइक भी किया है। इस लड़ाई का क्या कारण था, ये तो किसी को पता नहीं चल सका। हालांकि, वीडियो को देखने वाले कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि 'सच्चे प्यार के लिए लड़कियां क्या-क्या नहीं करतीं, देख लो लड़कों। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि "लड़ाई भी इतना सज धज के करती हैं।
आगे पढ़ें
सड़क किनारे कई लड़कियां खड़ी हुई होती है। तभी अचानक इन लड़कियों की किसी बात को लेकर लड़ाई होने लगती है। ये लड़कियां इसके बाद आपस में भिड़ जाती हैं। इन लड़कियों के हाथ में हथियार भी होते हैं।