Temple Viral Video: हर व्यक्ति की अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताएं होती हैं। विभिन्न धर्मों में देवी देवताओं को अलग-अलग तरह से प्रसन्न किया जाता है। वहीं हिन्दू धर्म में भी लोग देवी देवताओं को खुश करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग नियमों के अनुसार पूजा पाठ करते हैं, तो कुछ प्रचलित मान्यताओं के अनुसार भगवान के दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं। लेकिन कुछ मान्यताएं ऐसी होती हैं, जो बेहद अजीबोगरीब होती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी बेहद अनोखा और चुनौतीपूर्ण मान्यता देखने को मिली है, जिसे एक शख्स को पूरा करना भारी पड़ गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था, लेकिन वह एक मूर्ति के बीच में फंस गया है। जी हां, शख्स बुरी तरह से फंसा हुआ है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं।
Any kind of excessive bhakti is injurious to health 😮 pic.twitter.com/mqQ7IQwcij
— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) December 4, 2022