सारी दुनिया जहां भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 का लोहा मान रही हैं, चंद्रमा के लाखों किलोमीटर के सफर पर निकले भारत के चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह से मात्र 2 किमी दूरी पर आकर खो जाने पर देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोगों में निराशा है, लेकिन वहीं हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी ओछी हरकत दिखाने से बाज नहीं आया।
पाकिस्तान के विज्ञान और टेक्नॉलजी मंत्री फवाद चौधरी ने इसरों और भारत के उपर तंज भरे कई ट्वीट किए, जिसके बाद उन्हें भारत से ही नहीं पाकिस्तान से भी करारा जवाब मिला।
फवाद ने अपनी टूटी फूटी अंग्रेजी से भारत को ट्रोल करने की कोशिश की है। भारत के मून मिशन को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे फवाद ने लिखा कि जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना डियर ‘एंडिया’
भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों के लिए भारत के ट्विटर यूजर्स भी जमकर पलटवार कर रहे हैं। इसके बाद ट्वीटर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा कि आने वाले 20-25 साल तक तो भारत और भारतीयों को पाकिस्तान को चंद्रमा पर पहुंचने में सफल होते देखना मुश्किल हैं, इसलिए पाकिस्तान को घबराना नहीं चाहिए बल्कि आराम से सोना चाहिए।
फवाद चौधरी ट्विट करने से पहले इस बात को भूल गए कि उनका देश आज के समय में इस तरह के मिशन के बारे में सोच भी नहीं सकता, जबकि पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO (स्पेस एंड अपर एट्मोस्फीयर रिसर्च कमीशन) की स्थापना 1961 में की गई थी और आज भी यह स्पेस ऐंजसी ड्रैगन की बैसाखी और दुनिया की भीख पर चल रही है।