चीन के बारे में आजतक आपने बाजार, व्यापार और कॉपी करने में मास्टर आदि के लिए ही सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है चीन के सिनेमा जगत में भी काफी लोकप्रिय और विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्रियां हैं। आज हम आपको चीन की पांच खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे। इनकी खूबसूरती की दुनिया भी कायल है।
सबसे पहले चीनी की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्री झांग यूकी, जिसे किट्टी झांग ने नाम से भी जाना जाता है। झांग का जन्म चीन में हुआ था और वह 15 साल की उम्र में अभिनय सीखने के लिए शंघाई चली गई थीं। 31 साल की झांग यूकी कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। वह साइंस फिक्शन फिल्म सीजे7 करने के बाद सुर्खियों में आई थीं। झांग ने द लांगेस्ट नाइट इन शंघाई, द गोल्डन मॉन्क, लीजेंड ऑफ कैट डेमोन जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।
बियांका बै एक प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री हैं। बियांका ने कई टीवी ड्रामा में काम किया है जैसे इट स्टार्टेड विद ए किस, शाइनिंग डेज आदि। कैटवाक एजेंसी के लिए मॉडलिंग की शुरुआत की। बियांका की कुछ फिल्में है जैसे किंगफिशर, ऐस ऑफ सेल्स आदि। इस खूबसूरत अभिनेत्री को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। शाइनिंग डेज के लिए बियांका को प्रतिष्ठत गोल्डन बेल अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिल चुका है।
फैन चीन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं इसके अलावा वह गायिका भी हैं। फैन बिंगबिंग चीन की सुपरस्टार मानी जाती हैं। चीन की फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने उन्हें कई सूची में प्रथम स्थान दिया है जैसे स्टार ऑफ द ईयर, सबसे प्रसिद्ध महिला। फैन बिंगबिंग की कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं जैसे द लॉस्ट इन बीजिंग, बुद्धा माउंटेन और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक्स मैन सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। पुरस्कार की सूची काफी लंबी है इसके अलावा खूबसूरती के मामले में भी फैन काफी आगे हैं चीन के एक प्रसिद्ध अखबार में इन्हें चीन की 50 सबसे सुंदर अभिनेत्रियों की सूची में पहले स्तहन पर जगह दी थी। फैन बिंगबिंग की नेटवर्थ 228 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है।
पैटिना लिन जिया की भी चीन की टॉप सेक्सी मॉड में से एक है। यह ताइवाइन सुपर मॉडल कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की एंम्बेस्डर है। इन ब्रांड्स में एस्केडा, हर्मीज, वाइएसएल प्रमुख हैं। पैटिना अभी ऐलिन मॉडलिंग एजेंसी लि. के लिए काम कर रही है।
7 सितंबर 1982 को जन्मी जेनिफर तिस या तिंग- तिंग निकोला तिसे की बहन है। उसे ब्रूस ली, माइ ब्रदर (2010) में रोल के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। नेकेड सोल्जर (2012) में उसने एक पुलिस वाले की लड़की का रोल किया है। हालांकि 2 मई 1992 को जन्मी bextiyer gulnezer, 10 मार्च 1987 को जन्मी Liu cecilia, 16 अक्टूबर 1987 को जन्मी zhao zanilia, 4 जून 1993 को जन्मी sun yi, 3 जून 1992 को जन्मी dilraba dilmurat साल 2018 में काफी चर्चा में रहीं।