जब कभी हमारे अस्तिव की बात होती है तो यही कहा जाता है कि ऊपर वाले ने ही हम इंसानों को बनाया है, लेकिन कभी-कभार हमारे आसपास कुछ ऐसी अनोखी बातें हो जाती हैं जिसपर यकीन करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाली महिला के साथ हुआ उन्होंने दो सिर एवं तीन हाथ वाले एक बच्चे को जन्म दिया है।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो रविवार को गंज बासौदा क्षेत्र की 21 वर्षीय बबीता अहिरवार ने इस बच्चे को जन्म दिया। यह बच्चा कंधों से जुड़ा हुआ है और इसका तीसरा हाथ दोनों सिर के बीच से निकला हुआ है।फिलहाल इस बच्चे के साथ इसकी मां को भी आसीयू में रखा गया है।
डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे बच्चों के लिए जीवित रह पाना और आम जिंदगी बिताना मुश्किल होता है। सबसे खास बात ये है कि इस बच्चे के पास केवल एक ही दिल है। ऑपरेशन के बाद परिवार हैरान था, क्योंकि हमने मां को कनजॉइंट बच्चे के बारे में नहीं बताया था।
इस बच्चे को जन्म देने वाली बबीता की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और यह उनका पहला बच्चा है। हालांकि बबीता जब गर्भवती थी तभी सोनोग्राफी में जुड़वा बच्चों की उम्मीद जताई गई थी। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब महिला के गर्भ में भ्रूण ठीक से विकसित नहीं होता।
आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब महिला के गर्भ में भ्रूण ठीक से विकसित नहीं होता। यह स्थिति एक लाख में से एक के साथ होती है। इस बच्चे के जन्म के लिए ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर बताया कि 'यह एक क्रिटिकल ऑपरेशन था, क्योंकि हमने कनजॉइंट बच्चे की उम्मीद नहीं की थी।